नई दिल्ली। अपनी आवाज और सुरों के बूते करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुकी गायिका नेहा कक्कड़ की शादी हो चुकी है। शादी में दुल्हन तो नेहा थीं और महफ़िल भी उनकी ही थी, लेकिन इस महफ़िल को उनकी दोस्त अभिनेत्री उर्वशी रौतेला लूट ले गईं। आखिर उन्होंने खर्चीला और बेहद महंगा लहंगा जो पहना था।
गायिका नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के साथ 24 अक्टूबर को शादी की है। नेहा और रोहन की शादी में परिवार के करीबी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भाग लिया। इस शादी में फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी नजर आई। उन्होंने लहंगा पहन रखा था और शादी में उड़ी खबरों की मानें तो उर्वशी रौटेला का लहंगा दुल्हन नेहा कक्कड़ के लहंगे से ज्यादा महंगा था। हाल ही में खुलासा हुआ कि उर्वशी ने रेनू टंडन की डिजाइन की गई ड्रेस पहन रखी थी। जिसमें जरदोजी का प्रयोग किया गया और इसमें ओरिजिनल स्वरोस्की लगाए गए थे। इसके चलते वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। उर्वशी के लहंगे और गहने की कुल कीमत 55 लाख रुपए बताई जा रही है। जबकि नेहा कक्कड़ ने फाल्गुनी और शेन पीकॉक द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहन रखा था। ठीक ऐसा ही लहंगा प्रियंका चौपड़ा पहने नजर आई थी।

