मुम्बई। अब तो नही, लेकिन एक जमाना बॉलीवुड में ऐसा भी था जब अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का अफेयर सुर्खियों में था। खुद जया बच्चन ने एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सामने करिश्मा को अपनी बहू बताते हुए गले से लगा लिया था।
आपको बता दें कि अभिषेक और करिश्मा का प्यार पांच साल तक चला। इस प्यार की खबर बच्चन परिवार को भी थी। बात हुई तो जया बच्चन अभिषेके और करिश्मा की शादी के लिए राजी हो गईं। एक इवेंट के दौरान करिश्मा और अभिषेक का परिवार एक साथ मौजूद था। इस इवेंट में जय बच्चन ने मीडिया के सामने कहा था कि करिश्मा उनकी बहू बनेंगी और अभिषेक ने अपने यानी अमियाभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर उन्हें खास तोहफा दिया है। जिसके बाद जया ने करिश्मा को अपने पास बुलाया और गले से लगा लिया। इसके बाद दोनों की सगाई भी तय हुई, लवकिं हो नही सकी। पांच साल का प्यार अंजाम तक नही पहुंचा। अनाउंसमेंट के एक साल बाद वर्ष 2003 में करिश्मा की शादी संजय कपूर से हो गई।

तो क्या बबिता और जया की वजह से नही हुई शादी

सगाई के साथ अभिषेक और करिश्मा की शादी की खबरें भी आने लगी थीं, लेकिन सब धरा का धरा रह गया। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा की मां बबिता इस रिश्ते से खुश नही थीं। वजह कि अभिषेक की फिल्में चल नही रहीं थीं। जबकि कुछ और रिपोर्ट्स की मानें तो जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि शादी के बाद करिश्मा काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here