हल्द्वानी, डीडीसी। वर्ष 2022 का चुनाव कांग्रेस डिजिटल तरीके से लड़ने जा रही है और इसके सहारा लिया जा रहा है वेब सीरीज का। इसका पहला पार्ट कांग्रेस ने रिलीज कर दिया है। बताया गया कि हरीश रावत सरकार एवम 2002 से 2007 तक के कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकास की वेब सीरीज जनता के बीच ले जाएंगे। जिसकी पहली सीडी जारी की गई। ऐसी ही 10 सीरीज आगे जारी की जाएगी।
बताया गया कि 2016 में कांग्रेस की सरकार गिराने वालो की वापसी की बात करने वालो को अपने जीतने का विश्वास नही है। कांग्रेस के वर्तमान एवं पूर्व विधायकों का मानना है कि 2022 के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ही कांग्रेस का चेहरा होंगे। हरीश रावत सरकार के वर्ष 2002 से 2007 तक के कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकास की वेब सीरीज जनता के बीच ले जाएंगे। जिसकी पहली सीडी बीते 27 नवम्बर को जारी कर दी गई। ऐसी ही 10 सीरीज आगे जारी की जाएगी। राज्य सभा संसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि जिन लोगो ने 2016 में मे कांग्रेस की सरकार गिराई। उनकी वापसी लोकतंत्र पर हमला होगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि बागियों की वापसी की बात वह कर रहे हैं, जिन्हें अपने जीतने का भरोसा नहीं है। धारचूला के विधायक हरीश धामी ने कहा कि हरीश रावत ही वह चेहरा है जिसके बिना कांग्रेस अधूरी है। वह आने वाले समय में उनके लिए फिर से धारचूला की सीट खाली करने को तैयार रहेंगे। चंपावत के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि अगर पूरे प्रदेश के राजनीतिक माहौल को देखा जाए तो हरीश रावत के बराबर राज्य को पहचानने वाला कोई भी नेता न भाजपा में है न कांग्रेस में।