नई दिल्ली, डीडीसी। यूं तो आत्मनिर्भर भारत तमाम क्षेत्रों में लगातार तरक्की कर रहा है, लेकिन भारत के नशेड़ी भाई भी इस मामले में कहीं पीछे नही हैं। भारत के नशेड़ी भाइयों ने मुल्क को विश्व में तीसरा स्थान दिलाया है। वहीं सुशांत केस के बाद मुंबई विश्व का छठवां ऐसा शहर बन गया है, जो सबसे ज्यादा गांजा कंज्यूम करता या पीता है। तो आइए बताते हैं ऐसे ही कुछ और देशों और शहरों के बारे में।
गांजा फूंकने के मामले में भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, भारत से भी एक कदम आगे है। पाकिस्तान हर साल 38,056 किलो गांजा धुंए में उड़ा देता है। इस खपत के साथ पाकिस्तान का विश्व मे दूसरा स्थान है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये खपत पाकिस्तान के केवल एक शहर कराची की है। ऐसे भी भारत की राजधानी दिल्ली हर साल 34,709 किलो गांजा फूंक कर विश्व में तीसरे पायदान पर है। जबकि विश्व में पांचवे पायदान पर खड़ी मायानगरी मुम्बई में हर साल 29,374 किलो गांजा इस्तेमाल किया जा रहा है। इस मामले में अमेरिका का न्यूयार्क पहले पायदान पर है। न्यूयार्क में हर साल 70,252 किलो गांजे की खपत है। ये आंकड़े वर्ष 2018 के हैं और जर्मनी की मार्केट रिसर्च फर्म ABCD ने 120 देशों में इसको लेकर सर्वे किया गया है। टॉप टेन देशों की सूची में अमेरिका का न्यूयार्क पहले, पाकिस्तान का कराची दूसरे और भारत का दिल्ली तीसरे स्थान के बाद अमेरिका का लॉस एंजिल्स चौथे, इजिप्ट का कैरो पांचवे, भारत का मुम्बई छठवें, इंग्लैंड के लंदन सातवें, अमेरिका का शिकागो आठवें, रूस का मॉस्को नवें और कनाडा का टोरंटो दसवें स्थान पर है।

