बिहार, डीडीसी। चौथी पत्नी ने अपने ही पति का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पूरी वारदात को मुकम्मल अंजाम तक पहुंचाने के लिए पहले उसे नशीली गोली खिलाई और फिर गड़ासे से काट कर मौत के घाट उतार दिया। लाश ठिकाने लगाने के लिए इस क्रूर महिला ने घर ही पति की कब्र खोद डाली, लेकिन जुर्म के निशान छिप नही सके और महिला दबोच ली गई।
मामला बिहार खगड़िया के बेलदौर थाना इलाके का है। यहां पनसलवा गांव में ज्ञानी शर्मा ने चार शादियां की थी। चार शादियों में पहली पत्नी की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। जबकि तीसरी पत्नी का शादी के बाद किसी और से प्रेम प्रसंग हो गया। जब मामला खुला तो वह अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई थी। जबकि अन्य दो पत्नियां उसके साथ रहती थी। पता लगा कि चौथी पत्नी कंचन देवी का भी किसी और से चक्कर चल गया और जल्द ही इसकी भनक ज्ञानी को लग गई। मामला खुला तो बात बिगड़ गई। अब इसको लेकर दोनों के अक्सर विवाद होने लगे। बताया गया कंचन भी इन सबसे तंग आ चुकी थी और सब रफादफा करने के लिए उसने अपने पति को मौत के घाट उतारने की योजना बना डाली। उसने बहाने से पति को नशीली गोलियां खिला दी। जल्द ही गोलियों का असर हुआ और वह बेहोश हो गया। जिसके बाद कंचन अंदर रखा गड़ासा उठा लाई और ज्ञानी पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिया। पूरा घर खून से रक्तरंजित हो चुका था। अब लाश को ठिकाने लगाने के लिए कंचन ने घर में ही कब्र खोद डाली, लेकिन अपने गुनाह वह छिपा नही सकी। कंचन अब पुलिस की हिरासत में है और अपना गुनाह भी कुबूल कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि कंचन का किसी और के साथ अफेयर था, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि अभी कंचन से तमाम सवाल पूंछे जाने हैं। वहीं पहली पत्नी की बेटी चुनचुन देवी की माने तो उसकी सौतेली मां कंचन देवी और उनके पिता का अक्सर झगड़ा होता था। बहरहाल, पुलिस ने वारदात में इतेमाल किया गया आलाकत्ल बरामद कर लिया है। गोगरी डीएसपी पीके झा ने बताया कि यह महिला मृतक की दूसरी पत्नी थी। पूछताछ में आरोपी महिला कंचन देवी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस को महिला का किसी के साथ अवैध संबंध होने का भी शक है।