– स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में चुनी गई हरिद्वार और देहरादून की नगर पालिका

देहरादून, डीडीसी। जिस कंपनी की हरिद्वार नगर निगम ने बेकद्री की, उसी कंपनी की सह कंपनी ने हरिद्वार की एक नगर पालिका को चमका डाला। हरिद्वार शहर जरूर गंदगी के अंबार पर है, लेकिन शिवालिक नगर पालिक की सूरत हरिद्वार जिले से बिल्कुल अलग है। अब साफ-सफाई के मामले में शिवालिक नगर पालिका को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। ये पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है, क्योंकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए पूरे प्रदेश से सिर्फ शिवालिक नगर पालिक को चुना गया है। चुनाव दो और नगर पालिकाओं का हुआ है, लेकिन ये नगर पालिकाएं उत्तराखंड सरकार के पास नहीं बल्कि सेना के पास हैं। तीनों को विज्ञान भवन दिल्ली में 20 नवंबर को गार्बेज सिटी फ्री डिक्लेअर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

केआरएल ने छोड़ा तो लगा गंदगी का अंबार
केआरएल वेस्ट मैनेजमेंट हरिद्वार प्राइवेट लिमिटेड के पास पहले हरिद्वार नगर निगम का काम था, लेकिन इस दफा यह काम किसी और के पास है और यह सिर्फ स्वार्थ सिद्धी के लिए किया गया। नतीजा पहले स्वच्छता सर्वेक्षण में हरिद्वार अच्छे पायदन पर था, लेकिन अब रैंकिंग कम हो गई और गंदगी के अंबार लग गए।

कभी 718 निकायों में मिला था 627वां स्थान
वर्ष 2020 का वक्त था, जब स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका शिवालिक नगर का 718 निकायों में 627‍वां था। अब जब काम केआरएल की सह कंपनी माइल्स वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के पास है तो न सिर्फ रैंकिंग में अमूलचूल परिर्वतन हुआ, बल्कि नगर पालिका शिवालिक नगर प्रदेश की इकलौती नगर पालिक बनी, जिसे सम्मान के लिए चुना गया। माइल्स वेस्ट मैनेजमेंट कम्पनी की बदौलत शिवालिक नगर पालिका बेहद कम समय में ये उपलब्धि दर्ज की है।

देहरादून कैंट और लैंसडाउन भी होंगे सम्मानित
नगर पालिका शिवालिक नगर राज्य सरकार के अधीन है। शिवालिक नगर के साथ देहरादून कैंट और लैंसडाउन नगर पालिका को भी सम्मान के लिए चुना गया है। राज्य से कुल तीन नगर पालिकाएं सम्मानित होंगी। अब समझने वाली बात यह है कि नगर पालिका शिवालिक के अलावा अन्य दोनों नगर पालिकाएं सेना के अधीन हैं। यानी अगर इन दोनों नगर पालिकाओं को अलग समझा जाए तो राज्य से केवल एक ही नगर पालिका को सम्मानित किया जाएगा।

इस वजह से मिल पाया शिवालिक नगर को सम्मान
नगर पालिक शिवालिक नगर राज्य में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में काफी पीछे रही थी। इसके बाद नगर पालिका शिवालिक नगर ने कूड़े को व्यवस्थित करने के लिए माइल्स वेस्ट एंड सिविल वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड जो की (केआरएल वेस्ट मैनेजमेंट हरिद्वार प्राइवेट लिमिटेड) की एक इकाई है, उसे यह कार्य सौंपा। उसके बाद कचरा प्रबंधन में काफी बदलाव आया। नगर पालिका शिवालिक नगर के चेयरमैन राजीव शर्मा तत्कालीन, अधिशासी अधिकारी बलविंदर सिंह और माइल्स की टीम ने युद्ध स्तर पर जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की। नगरपालिका के वासियों से संपर्क साधा और कचरा प्रबंधन में नया दृष्टिकोण इख्तियार किया। जिसे नए अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने और बेहतर किया, जिसकी वजह से नगर पालिका शिवालिक नगर की साफ-सफाई और बेहतर होती चली गई। जिसके कारण नगर पालिका शिवालिक नगर को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here