
– हल्द्वानी में गौलापार प्रस्तावित चिड़ियाघर के सामने रात ढाई बजे आवारा जानवर बने हादसे का सबब
108 ambulance overturned in Haldwani, DDC : चोरगलिया की ओर से आदारी रात बीमार को लेकर अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। बीच सड़क आए आवारा जानवर को बचाने में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गौला नदी की ओर पलट गई। गनीमत यह रही है कि एंबुलेंस ज्यादा रफ्तार में नहीं थी।
जानकारी की मुताबिक 108 सेवा की एंबुलेंस संख्या यूके 07 जीए 3157 रात करीब ढाई बजे सितारगंज की ओर से एक बीमार को लेकर बेस अस्पताल जा रही थी। कुंवरपुर तिराहे से बागजाला होते हुए बेस अस्पताल जा रही एंबुलेंस प्रस्तावित चिड़ियाघर के मोड़ पर पहुंची थी कि तभी सामने आवारा जानवर आ गए।
जानवरों से बचने के चक्कर में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर कूड़े के ढेर पर पलट गई। रफ्तार ज्यादा होती तो एंबुलेंस नदी की ओर जंगल में गिरती और बड़ा हादसा हो जाता। हादसे में लोग मामूली रूप से चुटहिल हुए। बाद में दूसरे वाहन की मदद से बीमार को अस्पताल पहुंचाया गया। सुबह विभाग की एक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
कार और पिकअप की टक्कर में दो घायल
नैनीताल से लौट रही कार चित्रशिला घाट के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार एक युवक अपनी मंगेतर के साथ नैनीताल घूमने गया था। वापसी के वक्त चित्रशिला घाट के पास हल्द्वानी से नैनीताल की ओर जा रही पिकअप से कार की टक्कर हो गई। घटना में कार सवार युवक-युवती घायल हो गए। जिन्हें पीछे से आ रहे दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया