बीती छह नवंबर को लगाई थी प्रेमी ने फांसी, पैसे मांगने का आरोप

हल्द्वानी, डीडीसी। हल्द्वानी के काठगोदाम थाना इलाके में प्रेमी ने फांसी लगा कर जान दे दी और अब प्रेमिका पुलिस की राडार पर है। प्रेमी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में काठगोदाम पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

तिलपुरी कूल्हा गूलरभोज ऊधमसिंहनगर निवासी त्रिलोक सिंह कोश्यारी पुत्र स्व.नैन सिंह ने काठगोदा पुलिस को बताया कि उनका बेटा 23 वर्षीय बेटा अमन पॉलीशीट में रहता था और जजी के सामने एक दुकान में काम करता था। बीती छह नवंबर को अमन ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि अमन का गूलरभोज की ही रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग था, जो 2019 से चल रहा था।

लड़की अमन से नाजायज रूप से पैसा वसूल रही थी। अमन ने अपने दोस्त को बताया था कि उसने उधार पैसे लेकर प्रेमिका को दिए थे। आरोप है कि प्रेम का ढोंग रचा कर युवती उसे धोखा दे रही थी और उससे पैसे ऐंठ रही थी। उसने अमन को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here