
– शहर के एक डेंटल क्लीनिक में करता था काम करता था, रात 200 फीट गहरी खाई में गिरा
Pharmacist dies after falling into ditch, DDC : शहर के एक डेंटल क्लीनिक में काम करने वाला फार्मासिस्ट दीपावली मनाने घर गया था और दीपावली की रात ही गहरी खाई में गिरकर उसकी मौत हो गई। फार्मासिस्ट की 15 दिन बाद शादी होने वाली थी। घटना से न सिर्फ मृतक के परिवार में कोहराम मचा है, बल्कि जिस लड़की से शादी होनी थी उसका भी रो-रोकर बुरा हाल है।
कंचन बेलवाल (28) पुत्र शांता कुमार बेलवाल हल्द्वानी के एक डेंटल क्लीनिक में फार्मासिस्ट था। कंचन दीपावली से एक दिन पहले छुट्टी लेकर अपने घर जंगलियागांव भीमताल गया था। बताया जाता है कि पूरा दिन उसने घर की सफाई की और रविवार शाम लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी सदस्य सो गए। रात में करीब 2 बजे कंचन उठकर बाहर गया, तभी संतुलन बिगड़ने पर 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। आवाज सुन परिजन बाहर आए और कंचन बेलवाल को आनन फानन में सीएससी भीमताल ले गए।
हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। एसटीएच में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कंचन के नजदीकी प्रेम कुल्याल ने बताया कंचन बेलवाल के दो भाई और दो बहनें हैं। बहनों और एक भाई की शादी हो चुकी है। जबकि कंचन की शादी 27 नवम्बर को होनी थी। घटना की सूचना पाकर कंचन की होने वाली पत्नी भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। जहां उसका रो-रोकर बुरा हाल था।