– कांग्रेस ने उत्तराखंड की 70 में 53 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

हल्द्वानी, डीडीसी। कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा और फिर भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम चुके हरक सिंह रावत की वापसी काफी जद्दोजहद के बाद हुई है और काफी इंतजार के बाद आई कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में उनका नाम भी नही है, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस हरक को कांग्रेस के ही बागी सतपाल महाराज के सामने उतार सकती है।

सुमित के सामने कौन होगा प्रत्याशी
कांग्रेस में टिकट को लेकर हल्द्वानी विधानसभा सीट पर खूब मंथन हुआ। इंदिरा हृदयेश का गढ़ रहे हल्द्वानी की सियासत का दारोमदार उनके पुत्र सुमित उठाना चाहते थे, लेकिन इन पर कांग्रेस में ही घमासान मच गया। अब इस घमासान को दरकिनार कर सुमित को टिकट दे दिया गया है, लेकिन हल्द्वानी विधानसभा सीट से अभी भाजपा ने अपने पत्ते नही खोले हैं।

कांग्रेस के पहले 53 प्रत्याशियों की सूची
1- 1 पुरोला – एससी मलचंदो
2- 2 यमुनोत्री दीपक बिजलवान
3- 3 गंगोत्री विजयपाल सिंह सजवान
4- 4 बद्रीनाथ राजेंद्र सिंह भंडारी
5- 5 थराली- अनुसूचित जाति डॉ. जीत राम
6- 6 कर्णप्रयाग मुकेश सिंह नेगी
7- 7 केदारनाथ मनोज रावत
8- 8 रुद्रप्रयाग प्रदीप थपलियाल
9- 9 घनशाली – एससी धनी लाल शाह
10- 10 देवप्रयाग मंत्री प्रसाद नैथानी
11- 12 प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी
12- 14 धनोल्टी जोत सिंह बिष्ट
13- 15 चकराता – एसटी प्रीतम सिंह
14- 16 विकासनगर नव प्रभात
15- 17 सहसपुर आर्येन्द्र शर्मा
16- 18 धरमपुर दिनेश अग्रवाल
17- 19 रायपुर हीरा सिंह बिष्ट
18- 20 राजपुर रोड (एससी) राज कुमार
19- 22 मसूरी गोदावरी थपलीक
20- 25 हरिद्वार सतपाल ब्रह्मचारी
21- 26 बीएचईएल, रानीपुर राजवीर सिंह चौहान
22- 28 भगवानपुर – अनुसूचित जाति ममता राकेश
23- 30 पिरंकालियार मोहम्मद फुरकान अहमद
24 – 33 मंगलौर काजी मोहम्मद निजामुद्दीन
25- 36 यमकेश्वर शैलेंद्र सिंह रावत
26- 37 पौड़ी – एससी नवल किशोर
27- 38 श्रीनगर गणेश गोदयाल
28- 41 कोटद्वार सुरेंद्र सिंह नेगी
29- 42 धारचूला हरीश सिंह धामी
30- 43 डीडीहाट प्रदीप सिंह पाल
31- 44 पिथौरागढ़ मयूख महर
32- 45 गंगोलीहाट – एससी खजान चंद्र गुड्डू
33- 46 कपकोटे ललित मोहन सिंह फरसवान
34- 47 बागेश्वर – एससी रंजीत दास
35- 48 द्वाराहाट मदन सिंह बिष्ट
36- 50 रानीखेत करण महरा
37- 51 सोमेश्वर – एससी राजेंद्र बाराकोटि
38- 52 अल्मोड़ा मनोज तिवारी
39- 53 जागेश्वर गोविंद सिंह कुंजवाल
40- 54 लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी
41- 55 चंपावत हेमेश खरकवाल
42- 57 भीमताल दान सिंह भंडारी
43- 58 नैनीताल -एससी संजीव आर्य
44- 59 हल्द्वानी सुमित हृदयेश
45- 62 जसपुर आदेश सिंह चौहान
46- 63 काशीपुर नरेंद्र चंद सिंह
47- 64 बाजपुर – एससी यशपाल आर्य
48- 65 गदरपुर प्रेमानंद महाजन
49- 66 रुद्रपुर मीना शर्मा
50- 67 किच्छा तिलक राज बेहड़
51- 68 सितारगंज नवतेज पाल सिंह
52- 69 नानकमत्ता – एसटी गोपाल सिंह राणा
53- 70 खटीमा भुवन चंद्र कापरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here