– पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक के नेतृत्व में भगवा ध्वज लेकर निकली टोली

कालाढूंगी, डीडीसी। कालाढूंगी में आज हिन्दू नववर्ष और नवरात्रि को बेहद अलग अंदाज में मनाया गया। भगवा ध्वज के साथ निकली टोली ने कालाढूंगी को भगवामय कर दिया और जयकारों से कालाढ़ूँगी विधानसभा का गोविन्दपुर गरवाल गूंज उठा।
मनोज पाठक पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख के नेतृत्व में प्रत्येक घर में पवित्र भगवा ध्वज वितरित कर नव वर्ष और नवरात्रि की बधाइयाँ दी। गोविन्दपुर गरवाल में पुरुष, महिलाएं एकत्र हुई एवं मनोज पाठक को लोकप्रिय नेता के अन्दाज़ में भगवा वस्त्र जिसमें कमल का फूल बना हो, सम्मान एवं शक्ति के रूप में पहनाते और चल पड़ते है। दर्जनो ग्रामीणों ने घर-घर नव वर्ष की बधाइयाँ एवं झंडा दिया। उत्साह इतना की भारत माता की जय जयकार, माँ भवानी की जयकार और भारतीय जनता पार्टी की भी जयकार से माहौल गुंजायमान हो गया। इस दौरान पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ने कहा, प्रेम, उत्साह, शक्ति के रूप में जिस तरह से मात्र शक्ति ने पूरे क्षेत्र के मान को बढ़ाते हुए गोविन्दपुर गरवाल की जनता ने घर-घर झण्डा प्रदान कर नववर्ष की बधाइयाँ दी है वह पूरे क्षेत्र के लिए अनुकरणीय है। नव दुर्गे प्रारम्भ होने पर सबके ख़ुशहाल, निरोगी काया एवं विकास की ओर अग्रसर होकर माँ भारती की सेवा हेतु संकल्पित होकर अनवरत सेवा कार्य में जुटने का आवाहन किया। प्रमुख लोगों में मोहन सिंह, खीम सिंह, योगेश रावत, मोहन सिंह टनवाल, भूपाल सिंह परिहार, नन्दन सिंह भण्डारी, कमल पनेरू, पूरन सिंह भण्डारी, नवीन चन्द्र जोशी, श्याम सिंह रावत, तुलसी देवी, विमला पंत, अमिता देवी, गीता देवी, खष्टी देवी आदि दर्जनो लोग थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here