– सबसे ज्यादा संक्रमण और मौतें अमेरिका में
नई दिल्ली, डीडीसी। कोरोना के वैश्विक मामले बढ़ कर 15.93 करोड़ हो गए है, जबकि इस महामारी से मरने वालो की संख्या बढ़कर 33.1 लाख हो गई है। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी है। बुधवार सुबह अपने नए अपडेट में विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले और इससे हुई मौतों की संख्या क्रमश: बढ़कर 159,305,473 और 3,312,199 हो गई है।
अमेरिका में अब तक 582,791 मौतें
दुनिया में सबसे अधिक 32,773,387 मामले और 582,791 मौतों के साथ अमेरिका सबसे खराब स्थिति वाला देश बना हुआ है। संक्रमण के संदर्भ में भारत 22,992,517 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।
ये हैं 30 लाख से अधिक मामले वाले देश
1- ब्राजील 15,282,705
2- फ्रांस 5,861,384
3- तुर्की 5,059,433
4- रूस 4,840,948
5- ब्रिटेन 4,455,440
6- इटली 4,123,230
7- स्पेन 3,586,333
8- जर्मनी 3,547,901
9- अर्जेंटीना 3,191,097
10- कोलम्बिया 3,031,726
एक लाख से अधिक मौतों वाले देश
1- भारत 2,49,992
2- मेक्सिको 2,19,089
3- यूके 1,27,890
4- इटली 1,23,282
6- रूस 1,12,063
7- फ्रांस 1,07,096
33.1 लाख को लील गया कोरोना, भारत दूसरा सबसे संक्रमित देश – Dakiyaa
aydcqelmoit
ydcqelmoit http://www.g46260lb0eoqv3bp9iai1ka54106my99s.org/
[url=http://www.g46260lb0eoqv3bp9iai1ka54106my99s.org/]uydcqelmoit[/url]