– मार्च से शुरू हुआ भारत में लॉक डाउन, 9 महीने बाद जनवरी 2021 में आई ये खबर
सर्वेश तिवारी, डीडीसी। कोरोना घुसा तो बीते साल मार्च में हमने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए… वजह लॉक डाउन। कोरोना का ये खौफ पूरी दुनिया पर था, लेकिन दरवाजे के पीछे अर्से बाद लोगों को छुट्टी मिली थी। ये मार्च की बात है और 9 महीने बाद 1 जनवरी 2021 को ये खबर आती है कि ने साल में भारत ने पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा कर दिए। ‘आपदा में अवसर’ तलाश रहा भारत इस मामले में फिलहाल नम्बर वन हो चुका है। खैर, खबर ये है कि नए साल में भारत में 60000 बच्चे पैदा हुए हैं। जबकि पूरी दुनिया में कुल 3,71,500 बच्चे पैदा हुए।
हार गया चीन हमसे, भारत दुनिया में सबसे आगे
बात-बात पर चीन और पाकिस्तान से मुकाबला करने वाला भारत कम से कम इस मामले में तो आगे है। भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंदी चीन और पाकिस्तान को बहुत पीछे छोड़ दिया है। चीन से लगभग दोगुने और पाकिस्तान से 5 गुना से ज्यादा बच्चे भारत में जन्मे हैं।
बिहार तो पहले ही भांप गया था ‘अवसर’
जब भारत के तमाम पिछड़े राज्यों की बात होती है तो बिहार सबसे पहले जहन में आता है, लेकिन जो बात पूरा भारत नही समझ पाया बिहार उसे भांप चुका था। बिहार भांप चुका था कि लॉक डाउन की वजह से आबादी तेजी से बढ़ सकती है। इसी वजह से बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया और आपको याद होगा कि बिहार सरकार ने अपनी आशा कार्यकर्ताओं से घर-घर परिवार नियोजन किड पहुँचवाई थी।
फिजी में पहला, अमेरिका में हुआ आखिरी बच्चा
फिजी में 1 जनवरी 2021 को दुनिया का सबसे पहला बच्चा पैदा हुआ। जबकि अमेरिका में सबसे आखिरी बच्चा पैदा हुआ। दुनिया में पैदा हुए कुल बच्चों में से आधे बच्चे भारत, चीन, नाईजीरिया, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, इथियोपिया, अमेरिका, मिस्र, बांग्लादेश और कांगों में पैदा हुए हैं।
2021 में पैदा होंगे 14 करोड़ बच्चे
दुनिया भर में बच्चों की पैदावार पर आधारित यह जानकारी युनाइटेड नेशन्स की बच्चों की एजेंसी यूनिसेफ ने जुटाई है। यूनिसेफ के एक अनुमान के अनुसार वर्ष 2021 में करीब 14 करोड़ बच्चा पैदा होंगे और उनकी औसत उम्र करीब 84 वर्ष होगी। यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरियाटे फोर ने कहा कि आज पिछले साल की तुलना में दुनिया में आज पैदा हो रहे बच्चे बिल्कुल अलग माहौल में पैदा हो रहे हैं।
ये हैं सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले देश
– भारत 59,995
– चीन 35,615
– नाईजीरिया 21,439
– पाकिस्तान 14,161
– इंडोनेशिया 12,336
– इथियोपिया 12,006
– अमेरिका 14,161
– मिस्र 9,455
– बांग्लादेश 9,236
– कांगो 8,640

