नई दिल्ली, डीडीसी। डिजिटल दौर में बैंकिंग भी डिजिटल हुई और अब तो आलम ये है कि तमाम सारे मनी ट्रांसफर ऐप उपबलब्ध है, जिसके जरिये आप अपने मोबाइल से किसी को भी और कहीं भी पैसे ट्रांसफर या एक्सेप्ट कर सकते है। ये सब अभी तक मुफ्त था, लेकिन अब नहीं होगा। अगले साल से अब आपको मनी ट्रांसफर के लिए अलग से भुगतान करना होगा और इसकी शुरुआत की है गूगल पे ने।
गूगल पे अगले साल की शुरुआत से पीयर-टू-पीयर पेमेंट सुविधा को बंद करने जा रहा है। इसकी जगह अब कंपनी इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पेमेंट सिस्टम जोड़ने जा रही है और इसका इस्तेमाल करने के लिए आपसे इंस्टैंट मनी ट्रांसफर चार्ज वसूला जाएगा। ये बिल्कुल वैसा है, जैसे आप अपने बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करते हैं, तो ट्रांसफर में एक से तीन दिन लगते हैं। जबकि डेबिट कार्ड से पेमेंट फौरन ट्रांसफर हो जाता है, लेकिन इसके लिए आपको यूजर चार्ज अलग से देना होता है। अब यही गूगल करने जा रहा है। गूगल अपने वेब पेज pay.google.com को भी बंद करने जा रहा है। गूगल ने नोटिस जारी करके वेब ऐप को बंद करने का ऐलान किया है।