
डीडीसी, दिल्ली। एक समय था जब छोटे-छोटे सर्टिफिकेट, पहचान पत्र आदि के लिए कई-कई दिन तक सरकारी दफ्तर और सेंटर के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। डिजिटल इंडिया के दौर में अब ये सारे काम आप घर बैठे अपने मोबाइल पर कर सकते हैं। ऐसा ही एक अति महत्वपूर्ण कार्ड है PAN Card. अब पैन कार्ड को भी आप खुद अपडेट कर सकते है। तो आइए जानते है इसका तरीका।
सबसे पहले आपको NSDL की अधिकारिक वेबसाइट पर जानी होगी। इस वेबसाइट पर सर्विस टैब पर जाकर PAN पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Changes or Correction in existing PAN Data/Reprint of PAN Card पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी को भरने के बाद कैप्चा कोड सबमिट करें। फिर एप्लिकेशन फॉर्म पर क्लिक करें। e-KYC के जरिए आप डॉक्यूमेंट्स जमा कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आधार कार्ड की जरूरत होगी। e-sign के जरिए आप स्कैन तस्वीर को सब्मिट कर सकते हैं। सब्मिट के बाद आपको ऑन लाइन पेमेंट करना होगा। इसके लिए Pay Confirm पर क्लिक करें। पेमेंट करने के बाद आपको बैंक रेफरेंस नंबर और ट्रांजैक्शन नंबर मिलेगा। इन दोनों को सेव करें, फिर Contunue पर क्लिक करें। अब आधार कार्ड के नीचे बॉक्स पर टिक करें और फिर Anthenticate पर क्लिक करें। अगर आपकी जानकारी आधार कार्ड से मिल रही है तो contunue with e-Sign और e-KYC पर क्लिक करें। अब आपको Generate OTP पर क्लिक करना होगा। OTP डालकर सब्मिट पर क्लिक कर दें। अब एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा। इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें। आपको यह मेल के जरिए भी मिल जाएगा। इसके बाद आईडी प्रूफ और सभी डॉक्यूमेंट्स आपको NSDL e-Gov के ऑफिस में भेजना होगा। बस तो अब आपका पैन कार्ड अपडेट हो जाएगा।