हल्द्वानी : जंगल में पार्टी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को पुलिस ने ऐसे 57 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 14,450 रुपए वसूल किए।
बता दें कि डीजीपी अशोक कुमार ने पूरे प्रदेश में अभियान ऑपरेशन मर्यादा चलाने के आदेश दिए थे। जिसके तहत बुधवार से नैनीताल पुलिस ने भी अभियान का आगाज कर दिया।
पुलिस ने रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी, काठगोदाम और चोरगलिया थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने, सार्वजनिक स्थानों एवं नदी नालों, धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने व गंदगी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस 57 लोगों को पकड़ा और 14,450 रुपए वसूल किए।