दिल्ली, डीडीसी। भारत-चीन विवाद के बीच एनडीए सरकार ने बड़ी संख्या में चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस विवाद की भेंट विवादित गेम एप पबजी भी चढ़ा, लेकिन दीपावली से पहले पबजी फिर भारत वापसी की तैयारी कर रहा है। फिलहाल तो भारत में इसके तमाम सर्वर बंद हैं। ये पहले से इंस्टॉल्ड फ़ोन में भी नहीं खेला जा सकता।
अब दीपावली से पहले भारत में दोबारा PUBG शुरू करने और डेटा लोकलाइजेशन के लिए कम्पनी ग्लोबल डेटा क्लाउड सर्विस से बात कर रही है। कहा तो यह भी जा रहा है इन सबके लिए कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट AZURE के साथ पार्टनरशिप भी कर सकती है। Microsoft Azure क्लाउड प्लेटफार्म है। जिससे भारत में डेटा लोकलाइजेशन का काम कम्पनी के लिए आसान हो जाएगा। इससे पहले पबजी मोबाइल का डेटा चीनी कंपनी मैनेज करती थी। Microsoft Azure तो डेटा के लिए है, लेकिन कंपनी को भारत में फिर से आने के लिए पब्लिशर भी चाहिए। कुल मिलाकर दिवाली तक भारत में कंपनी दोबारा Pubg Mobile और Pubg Mobile Lite वापस चला सकती है। पता यह भी चला है कि कंपनी पब्लिशिंग राइट्स के लिए रिलायंस जियो और भारती एयरटेल से बातचीत कर रही है। सारे मसले पर कम्पनी अभी तक अपना पक्ष साफ नही किया है।


Good morning and thanks for the response