– गांव से डेढ़ किलो से ज्यादा चरस लेकर हल्द्वानी आए थे स्कूटी सवार

हल्द्वानी, डीडीसी। घर की कमजोर आर्थिकी मजबूत करने के लिए दो जिगरी दोस्त चरस तस्कर बन गए। डेढ़ किलो से ज्यादा चरस लेकर दोनों शहर आ गए, लेकिन चरस नहीं बिकी और जह दोनों घर लौट रहे थे तो मुखानी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने स्कूटी सवार दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुखानी थाने के एसआई कमित जोशी ने बताया कि बीते शुक्रवार को वह हमराह कां.अनीस अहमद व दया किशोर के साथ गश्त पर थे। मुखिबर की खबर पर वह एसओजी कां. अशोक रावत, दिनेश नगरकोटी व त्रिलोक सिंह के साथ हैप्पी किड्स किगंडम स्कूल कालाढूंगी रोज तिराहे पर पहुंचे। यहां स्कूटी दो लोग पुलिस को देख कर भागे और जल्दबाजी में गिर गए।

दोनों को मौके पर दबोच लिया गया। स्कूटी चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम राजू मटियाली पुत्र पान सिंह मटियाली निवासी लोआडडौबा ओखलकाण्डा मुक्तेश्वर, हाल निवासी कुसुमखेड़ा सरस्वती विहार और दूसरे ने अपना नाम अंकित पडियार पुत्र चन्द्र सिंह पडियार निवासी नरतौला मुक्तेश्वर बताया। आरोपियों के पास से 1690 ग्राम चरस बरामद की गई।

बताया कि दोनों अच्छे दोस्त हैं और घर में आर्थिक तंगी के कारण गांव से चरस हल्द्वानी आए, लेकिन उन्हें ग्राहक नहीं मिला। जिसके बाद वह चरस लेकर वापस जा रहे थे, लेकिन पकड़े गए। आरोपियों ने बताया कि दोनों मिलकर यह चरस गांव के जंगल में खुद तैयार की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here