– दामाद को देवता की तरह पूजने वाले बिहार में हुई शर्मनाक घटना

मुजफ्फरपुर, डीडीसी। दामाद की खातिरदारी के लिए पूरे देश में मशहूर पूर्वांचल से शर्मनाक घटना सामने आई है। बिहार के मुजफ्फरपुर में बीवी विदा कराने ससुराल गया एक दामाद ससुरालियों के हाथों बुरी तरह पीटा। उसे इतना पीटा की बेहोश हो गया और फिर ससुरालियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का गिलास घुसा दिया। जो बाद में ऑपरेशन के जरिये निकाला गया।

खास बात यह है कि युवक को गिलास घुसाने की घटना याद ही नहीं थी, लेकिन उसे प्राइवेट पार्ट में दर्द महसूस हो रहा था। दर्द जब वह लगातार रहने लगा तो वह डॉक्टर के पास गया। पहले तो झोलाछाप उसका इलाज करते रहे, लेकिन जब वह बड़े डाक्टर के पास पहुंचा तो उसे पता चला कि पेट में स्टील का ग्लास है।

तेज पेट दर्द के बाद इलाज कराने पहुंचे युवक का जब एक्सरे कराया गया तो पता चला कि पेट में ग्लास है। पेट में गिलास की बात सुनकर युवक सन्न रह गया। युवक ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसके पेट में ग्लास डाला है। युवक का नाम पवन कुमार है और वह साहेबगंज के रामपुर असली गांव का रहने वाला है।

पवन कुछ दिन पहले पत्नी को लेने ससुराल गया था। यहां किसी बात पर ससुरालियों से विवाद हुआ। ससुरालियों ने उसे इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में पाइवेट पार्ट में स्टील का गिलास घुसा दिया। होश आने पर उसे मल द्वार में दर्द महसूस हुआ। गांव का झोलाछाप डॉक्टर उसे दर्द का इंजेक्शन देता रहा।

जब दर्द कम नहीं हुआ तो इलाज के लिए एसकेएमसीएच पटना पहुंचा। यहां जांच में पता चला कि उसके पेट में स्टील का ग्लास है। इसके बाद पवन साह के पेट में फंसे स्टील गिलास को ऑपरेशन से निकाला गया। सर्जरी यूनिट इंचार्ज डॉ मनोज कुमार और डॉ राजेश कुमार ने की। ऑपरेशन एक घंटे से अधिक समय तक चला।

पीड़ित शख्स ने कहा कि उसकी शादी को 5 साल हो चुके हैं। 5 साल में सिर्फ 4 महीने पत्नी उसके साथ रही। वह मायके ही रहती थी। उसकी पर्स से एक लड़के का फोटो मिला था। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी, पति के बुलाने पर वह नहीं आ रही थी। जब पति ससुराल पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here