– दुकान में शराब पी रहे दुकानदार ने काटी पड़ोसी की अंगुली

Finger cut off from teeth, DDC : हल्द्वानी के काठगोदाम में गाना बजाने के रोकने पर बौखलाए दुकानदार ने पड़ोसी पर हमला कर दिया था। शराब के नशे में धुत दुकानदार ने पड़ोसी की अंगुली दांत से काटकर हाथ से अलग कर दी और मौके से फरार हो गया। काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तुलसीनगर पॉलीशीट काठगोदाम निवासी महेंद्र सिंह ठाकुर पुत्र स्व.दीवान सिंह की बैडमिंटन एकेडमी है। उनके पड़ोस में कुमाऊं कालोनी दमुवाढूंगा निवासी जयराज खड़का पुत्र लाल सिंह खड़का बिजली की दुकान चलाता है। इन दिनों छठवीं में पढ़ने वाले महेंद्र के बेटे की परीक्षा चल रही है। 8 नवंबर की रात भी जयराज तेज आवाज में गाने बजा रहा था, जिससे पढ़ाई में दिक्कत हो रही थी। महेंद्र की आपत्ति पर दुकान में शराब पी रहा जयराज बौखला गया।

पहले तो उसने दुकान बंद कर दी, लेकिन फिर लौट कर आ गया और हमला कर दिया। जयराज ने उनके हाथ की तर्जनी अंगुली अपने मुंह में भर ली और दांत से काटकर अलग कर दी। महेंद्र को फौरन अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उन्होंने काठगोदाम पुलिस को तहरीर सौंपी। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी बोला, अबकी गर्दन काटूंगा
महेंद्र ने बताया कि जयराज ने मुकदमे के बाद भी खुला घूम रहा है और इलाके में आकर धमकी देता घूम रहा है। उसने दोबारा दुकान खोल ली है और लोगों से कह रहा है कि इस बार तो अंगुली काटी है। अबकी गर्दन काटूंगा। महेंद्र ने जयराज से जान का खतरा बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here