– शादी का झांसा देकर प्यार में किया छल, साथ काम करने वाला अनमोल निकला फरमूद

हल्द्वानी, डीडीसी : ‘द केरल स्टोरी’ जैसा केस हल्द्वानी में आया, लेकिन शातिर अपने प्लान को अंजाम तक नही पहुंचा पाया। साथ काम करने वाले ने हिन्दू बनकर एक युवती से दोस्ती गांठी और उसे प्यार के झांसे में फंसा लिया। उसे शादी का भरोसा दिया, उसके साथ रहा और दुष्कर्म किया। मामला उजागर हुआ तो मुखानी में हंगामा हो गया। हिन्दू वादी संगठन आरोपी के घर पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। मामला बढ़ता इससे पहले पुलिस पहुंच गई और आरोपी को थाने ले आई। इधर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हिन्दू वादी संगठन के लोग थाने पहुंच गए और हंगामा कर दिय। भीड़ देर रात तक जुटी रही। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में लड़की ने कहा है कि वह शहर के एक प्रतिष्ठित मॉल में काम करती है। जहाँ अलमोल नाम का लड़का भी काम करता है। वो मुखानी के गोविंदपुर गढ़वाल में किराए पर रहता था। अनमोल ने लड़की से नजदीकियां बधाई और दोस्ती गांठी। फिर प्यार का नाटक किया। उसे शादी का झांसा दिया और किराए का कमरा छोड़ कर लड़की के साथ रहने लगा। इस दौरान उसने लड़की से शारीरिक सम्बंध बनाए। वो लड़की को अपने घर बरहैनी बाजपुर उधमसिंहनगर भी ले गया, लेकिन अपनी पहचान नही खुलने दी। लड़की के शादी के दबाव को जब वो बहाने बनाकर टालने लगा तो लड़की ने पड़ताल की।

उसके पैरों के नीचे से जमीन निकल गई जब उसे पता लगा कि अनमोल दरअसल फरमूद है। इसकी जानकारी बजरंग दल और हिन्दू वादी संगठनों को लगा तो उन्होंने पड़ताल की और मामला सही पाया। इसके गुरुवार रात हिन्दू वादी संगठन के लोग आरोपी के घर पहुंच गए और उसे दबोच लिया। पड़ताल में आरोपी के मोबाइल से कई लड़कियों के नम्बर मिले। मौके पर एलआईयू और कुछ देर में मुखानी पुलिस पहुंच गई। गहमागहमी के बीच पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले आई।

पीछे से सौ 150 की भीड़ थाने पहुंच गई और हंगामा कर दिया। इसीबीच लड़की भी मौके पर पहुंच गई और उसने पुलिस को तहरीर दी दी। हंगामे की खबर पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि आरोपो हिरासत में है। पीड़िता से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

बिना सत्यापन काट दिए जोशी के घर मे डेढ़ साल
हल्द्वानी : पुलिस पड़ताल में सामने आया कि आरोपी एक जोशी के मकान में में किराए पर रह रहा था उर वो भी बगैर सत्यापन के। बजरंग दल के जिला संयोजक जोगेन्दर राणा का कहना है कि आरोपी एक डेढ़ साल से किराए पर रह रहा था। पुलिस ने सत्यापन न कराने पर मकान मालिक का चालान काटा और सख्त हिदायत दी है।

15 हजार की नौकरी, उस पर वरना कार और बुलेट
हल्द्वानी : बजरंगियों का कहना है कि आरोपी महज 15हजार की नौकरी करता है लेकिन उसके पास लग्जरी वरना कार और महंगी बुलट है। आरोपी इन्हीं के बूते लड़कियों को अपने झांसे में लेता था। आरोप है कि वो अभी तक करीब आधा दर्जन लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। सवाल यह भी खड़ा होता है कि 15 हजार की नौकरी करने वाले के पास इतनी महंगी गाड़ियां कहां से आई। बजरंगियों की मांग है कि इस बात की भी जांच की जाए।

केरल स्टोरी देख कर खुली आंख, लड़की की सहेली ने खोला राज
हल्द्वानी : फ़िल्म द केरल स्टोरी इन दिनों सुर्खियों में है। चर्चा है कि लड़की को अनमोल के फरमूद होने का पता तो पहले लग गया था, लेकिन लोक लाज के डर से इस बात को दबाए रखा। पीड़िता की सहेली ने हाल में द केरल स्टोरी फ़िल्म देखी थी और जब उसे इस घटना का पता लगा तो उसने पीड़िता को हौसला दिया। फिर उसने ही बजरंगियों को ये इनपुट दिया और पड़ताल की तो भांडा फूट गया।

अपने साथ डीपी में लगाई हनुमान जी की फोटो
हल्द्वानी : फरमूद की हरकतें बेहद शातिराना थी। लोगो को उसके फरमूद होने का शक न हो इसलिए उसने अपनी व्हाट्सऐप डीपी पर अपने साथ हनुमान जी की फोटो लगाई थी। फेसबुक पर भी उसने ऐसा ही मकड़जाल बुन रखा था। उसके मकान मालिक का कहना है कि उसने कई बार फरमूद से उसकी आईडी मांगी, लेकिन हर बार वो कोई न कोई बहाना बना कर आईडी देने से बचता रहा। उन्हें इसका पता ही नही था कि वो जिस अनमोल को कमरा किराए पर दे रहे हैं दरअसल वो फरमूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here