
– अवैध सम्बन्ध की वजह से मायके में रह रही थी मृतका
खरगोन, डीडीसी। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में ससुराल न जाने की जिद्द पर अड़ी पत्नी को पति ने बेरहमी से मार डाला। हत्या का तरीका भी ऐसा कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। अवैध संबंधों के कारण दंपति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के बाद पत्नी महेश्वर में अपने मायके में रह रही थी। पति उसे लेने आया था, लेकिन पत्नी ने साथ जाने से इनकार कर दिया। इसपर पति ने कीचड़ में डुबाकर उसकी हत्या कर दी।
एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पति दयाराम धार की कुक्षी तहसील के सुसारी गांव का रहने वाला है। उसकी पत्नी का मायका महेश्वर के खरिया गांव में है। अवैध संबंधों के कारण पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस वजह से पत्नी ससुराल छोड़कर मायके रहने आ गई थी।
आरोपी पति दयाराम अपनी पत्नी को मायके लेने आया हुआ था। पत्नी मीनाक्षी ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया तो दयाराम उसे करीब 50 मीटर तक घसीट कर ले गया और फिर कीचड़ में डुबाकर उसका गला घोंट दिया।