Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

बाइक सवार पिता-पुत्र व पड़ोसी के बेटे को ट्रक ने कुचला

– अपने व पड़ोसी के बेटे संग कॉपी-किताब खरीदने निकले थे पिता, कमलुवागांजा में पीछे से मारी ट्रक ने टक्कर

Truck crushed father-son and neighbour’s son, DDC : मंगल के दिन दो परिवार पर अमंगल की ऐसी छाया पड़ी कि कोहराम मच गया। अपने व पड़ोसी के बेटे के साथ घर से कॉपी-किताब खरीदने निकले बाइक सवारों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार पिता-पुत्र व पड़ोसी का बेटा ट्रक के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गए। बाइक चला रहे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुरी तरह कुचल चुके बच्चों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। शाम देर होने की वजह से शवों के पोस्टमार्टम नहीं हो सके। फिलहाल शवों को मॉर्चरी में रखा गया है।

एक ही स्कूल में पढ़ते थे मरने वाले दोनों बच्चे
मूलरूप से मलकपुर थाना भुता जिला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी जय सिंह मौर्य (35 वर्ष) पुत्र प्रीतम लाल मौर्य, हरिपुर नायक थाना मुखानी में पत्नी रीना, 14 वर्षीय बेटी कमलेश और 12 वर्षीय बेटे भूपेंद्र के साथ रहते थे। दोनों बच्चे पास ही स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। जबकि जय सिंह के बगल में राम लड़ेते कश्यप रहते हैं, जो मूलरूप से बीसलपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। राम का बेटा शिवम कश्यप (12 वर्ष) भूपेंद्र एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।

बच्चों के लिए लेने जा रहे कॉपी-किताबें
जय सिंह के भाई राम प्रसाद और साले शिव कुमार के मुताबिक मंगलवार को जय सिंह अपने बेटे भूपेंद्र के साथ उसके लिए कॉपी-किताबें लेने जा रहे थे। तभी शिवम भी यह कहते हुए तैयार हो गया कि वह भी अपनी कॉपी-किताबें ले आएगा। शिव कुमार ने दोनों बच्चों को बाइक संख्या यूके 04 वी 0977 पर बैठाया और घर से निकल पड़े। वह अभी हल्द्वानी-रामनगर हाईवे स्थित रिलायंस मॉल कमलुवागांजा पहुंचे थे कि पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूके 04 सीबी 3334 तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर ही हो गई पिता की मौत
बाइक, ट्रक के अगले पहिये के नीचे आ गई और तीनों बुरी तरह कुचल गए। शिव कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बुरी तरह लहूलुहान छटपटा रहे बच्चों को आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से कालाढूंगी रोड स्थित निजी चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर ही मौत हो जाने की वजह से जय सिंह के शव को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेज दिया गया।

चालक गिरफ्तार, ट्रक किया सीज
परिजनों के मुताबिक जय सिंह मकान मालिक सुरेश के फार्म में वर्ष 2008 से मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मृतक दोनों बच्चे आठवीं कक्षा के छात्र हैं। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि शवों को मॉर्चरी भेज दिया गया है। घटना करने वाले ट्रक को सीज करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top