Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हाथियों से टकराई मोपेट, हाथियों ने भाइयों को कुचल डाला

रामपुर रोड पर बेलबाबा मंदिर के पास हाथियों ने भाइयों को कुचला।

. टांडा जंगल में बेलबाबा मंदिर के पास हुआ भयावह हादसा, शाहजहांपुर के रहने वाले थे दोनों, हल्द्वानी में करते थे फेरी

Elephants trample two brothers in Tanda forest, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रिश्ते के भाई फेरी करते थे। शुनिवार की देर रात दोनों मोपेट पर सवार होकर रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। टांडा जंगल में बेलबाबा मंदिर के बाद उनकी मोपेड हाथियों के झुंड से टकरा गई। जिसके बाद हाथियों ने मोपेड सवार दोनों को कुचल कर मार डाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को मॉर्चरी भेजा। रविवार को दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपे।

पुलिस के मुताबिक, कटरा शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश निवासी शकीन (26वर्ष) पुत्र मुन्ना व जफर (28वर्ष) पुत्र शब्बीर बनभूलपुरा के गफूर बस्ती में रहकर शहर में आर्टिफीशियल ज्वैलरी और कपड़ों की फेरी लगाने का काम करते थे। शनिवार की रात दोनों मोपेड पर सवार होकर रुद्रपुर के लिए निकले थे। दोनों अभी रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर से कुछ दूरी पर टांडा जंगल में पहुंचे थे कि तभी अचानक उनके आगे हाथियों का झुंड आ गया। अंधेरे की वजह से मोपेड सवार हाथियों के झुंड को देख नहीं पाए और टकरा गए।

टक्कर लगते ही मोपेड सवार सड़क पर गिर गए। झुंड से टक्कर के बाद नाराज हाथियों ने मोपेड सवारों पर हमला कर दिया। हाथियों ने उन्हें बुरी तरह कुचल डाला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शकील को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल जफर को उपचार के लिए बरेली रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। कोतवाल विजय कुमार मेहता ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top