Breaking News
हल्द्वानी में हनीट्रैप में फंसे व्यवसायी ने करोड़ों रुपए गंवाए।
हनीट्रैप में फंसाकर सात करोड़ ऐंठे, कारोबारी का घर-खेत और क्रेशर तक बिक गया
हल्द्वानी में छह साल की छात्रा से दस साल के छात्र ने की छेड़छाड़।
छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत, पांचवीं के छात्र पर पॉक्सो केस
गौला बाईपास पर स्कॉर्पियों की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत।
कैंचीधाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो ने ठेकेदार को कुचला, मौके पर मौत
विधायक हरीश धामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
जौलजीबी मेले में बवाल पहुंचा कोतवाली, विधायक हरीश धामी समेत छह पर FIR
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी

हनीट्रैप में फंसाकर सात करोड़ ऐंठे, कारोबारी का घर-खेत और क्रेशर तक बिक गया

हल्द्वानी में हनीट्रैप में फंसे व्यवसायी ने करोड़ों रुपए गंवाए।
  • आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वसूली का आरोप, महिला समेत पांच नामजद, दो अज्ञात के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा

DDC : एक मुलाकात से शुरू हुआ कथित हनीट्रैप का खेल एक कारोबारी की करोड़ों की संपत्ति निगल गया। आरोप है कि पहले नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए, फिर इन्हें परिवार और समाज में सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई। कभी बदनामी का डर तो कभी दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी। कथित वसूली का सिलसिला ऐसा चला कि कारोबारी को अपना घर, खेत और स्टोन क्रेशर तक बेचना पड़ गया। कारोबारी ने महिला समेत सात लोगों पर करीब सात करोड़ रुपये और संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लालकुआं क्षेत्र के मूल निवासी और वर्तमान में भोटियापड़ाव में रहने वाले कारोबारी सुभाष चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में ज्योति सिंह समेत छह अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने उनसे करीब पांच करोड़ रुपये नकद और ऑनलाइन माध्यम से वसूले। इसके अलावा लगभग दो करोड़ रुपये बाजार कीमत के चार प्लॉट, एक कार और एक स्कूटी भी हड़पने का आरोप है।

प्रसाद में नशीला पदार्थ देकर बनाए आपत्तिजनक वीडियो

कारोबारी के मुताबिक, वर्ष 2015 में उनकी पहचान ज्योति सिंह से हुई थी। आरोप है कि महिला ने उन्हें अपने घर बुलाया और प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद उनकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। इन्हीं फोटो-वीडियो को परिवार और समाज में वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर रकम वसूलनी शुरू कर दी गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2016 में उन्होंने 45 लाख रुपये दिए, जिसके बाद कुछ समय तक संपर्क बंद रहा। हालांकि, वर्ष 2022 में दोबारा फोन आने के साथ कथित ब्लैकमेलिंग का सिलसिला फिर शुरू हो गया। इस बार रकम के साथ संपत्तियों पर भी कथित तौर पर कब्जा जमाने की कोशिश की गई।

अलग-अलग नामों पर कराए चार प्लॉट

तहरीर में कारोबारी ने आरोप लगाया है कि करीब दो करोड़ रुपये बाजार कीमत के चार प्लॉट अलग-अलग लोगों के नाम पर कराए गए। इनमें एक प्लॉट ज्योति सिंह, दो उसकी बेटी संस्कृति अग्रवाल और एक मोहम्मद मुश्ताक के नाम कराने का आरोप है। कारोबारी के अनुसार, रजिस्ट्री और आरटीजीएस के माध्यम से लेनदेन दिखाकर बाद में नकदी वापस ले ली जाती थी।

मकान खरीदने के नाम पर 30 लाख और दूसरी संपत्ति के नाम पर करीब 60 लाख रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं, छोटी-छोटी रकम पर कथित तौर पर 30 प्रतिशत प्रतिदिन की दर से ब्याज जोड़कर रकम को लाखों रुपये तक पहुंचाया जाता था। मांग पूरी नहीं होने पर बदनामी और कानूनी कार्रवाई में फंसाने का डर दिखाया जाता था।

भाई के घर पहुंचकर भी मांगी रकम

कारोबारी ने पुलिस को बताया कि पांच नवंबर को ज्योति सिंह हाइडिल गेट क्षेत्र में उनके भाई के घर पहुंच गई और रकम की मांग करने लगी। कारोबारी ने खराब स्वास्थ्य और आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए कुछ समय मांगा, लेकिन आरोप है कि फोन कॉल और संदेशों के जरिए लगातार दबाव बनाया जाता रहा। चार लाख रुपये के एक चेक को लेकर भी विवाद होने की बात शिकायत में कही गई है।

पांच नामजद, दो अज्ञात पर मुकदमा

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर टनकपुर रोड हल्द्वानी निवासी मोहम्मद मुश्ताक पुत्र मोहम्मद अली हुसैन, गौजाजाली उत्तर निवासी ज्योति सिंह पुत्री राजेश सिंह, हल्द्वानी निवासी कृष्णा कुमार, विरक जी और सोमवती समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 34, 384, 387, 389 और 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दीपक सिंह को सौंपी गई है।


घर, खेत और स्टोन क्रेशर तक बेचने का दावा

कारोबारी का आरोप है कि कथित ब्लैकमेलिंग और लगातार बढ़ती रकम की मांग ने उन्हें आर्थिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया। हालात ऐसे बने कि उन्हें अपना घर, खेत और स्टोन क्रेशर तक बेचना पड़ा। इसके बावजूद कथित तौर पर धमकियां और पैसों की मांग बंद नहीं हुई। अब पुलिस के सामने चार प्लॉटों की रजिस्ट्री, आरटीजीएस लेनदेन, बैंक खातों, चेक, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल की जांच अहम होगी। आरोपों की सच्चाई और प्रत्येक आरोपी की भूमिका विवेचना में स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top