Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

मानसिक दिव्यांग की जमीन से फूटा दुश्मनी का बीज

– जिसकी थी 22 बीघा जमीन उसकी हो चुकी थी मौत, इसी जमीन पर थी अधिवक्ता और चचेरे भाई की नजर

Umesh Nainwal Murder Case, DDC : नैनीताल जिले में मुखानी थाना क्षेत्र के कमलुवागांजा में सोमवार आधी रात अधिवक्ता उमेश नैनवाल की उसी के चचेरे भाई दिनेश नैनवाल ने गोली मार कर हत्या कर दी। दोनों भाइयों के बीच रंजिश की बीज जिस 22 बीघा जमीन के उपजा, वो जमीन एक मानसिक दिव्यांग व्यक्ति थी। इस व्यक्ति की कुछ माह पहले ही मौत हो गई थी। जमीन का कोई दावेदार नहीं था तो चचेरे भाइयों ने ही इसे बांटने का फैसला कर लिया, लेकिन करोड़ों की जमीन ने पहले रंजिश और फिर खूनी रंजिश का रूप ले लिया।

बेटे के अभिनय का वीडियो बनाते वक्त किया फायर
पूरनपुर नैनवाल लामाचौड़ निवासी अधिवक्ता उमेश नैनवाल के बेटे आदित्य का सोमवार को कमलुवागांजा में चल रही रामलीला में मंचन था। आदित्य परशुराम की भूमिका निभा रहा था और उमेश दूर खड़े बेटे के अभिनय का वीडियो बना रहे थे। तभी वहां उनका चचेरा भाई दिनेश नैनवाल पहुंचा। एक पब्लिक स्कूल का मालिक दिनेश नैनवाल दबे कदमों से उमेश के पीछे पहुंचा और पीठ से सटाकर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही उमेश लहूलुहान होकर वहीं गिर गए और गोली मारने के बाद दिनेश तमंचा घटना स्थल से कुछ दूरी पर फेंक कर फरार हो गया। उमेश को फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जिस जमीन पर था विवाद वो नहीं था किसी के नाम
इस मामले में पुलिस ने रात से ही जांच शुरू कर दी थी और रात ही यह साफ हो गया था कि घटना के पीछे जमीन का विवाद है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जिस जमीन को लेकर विवाद हो रहा था, वह न तो उमेश के नाम पर थी और न ही दिनेश के नाम पर। जिस 22 बीघा जमीन को लेकर चचेरे भाइयों में रंजिश हुई, वह हेम चंद्र नैनवाल के नाम पर थी। हेम चंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हेम के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। बीती एक जून को हेम चंद्र भी चल बसा।

40 करोड़ रुपये से अधिक है विवादित भूमि
हेम की मौत के बाद करीब 40 करोड़ रुपये की जमीन लावारिस हो गई, लेकिन तब तक उमेस और दिनेश की नजर जमीन पर पड़ चुकी थी। आरोप है कि दिनेश ने टैक्टर से जमीन की जुताई करा दी थी। जिसके हाद मामला एसडीएम कोर्ट पहुंच गया। जिसके बाद दोनों भाइयों में रंजिश हो गई और इसी रंजिश के चलते दिनेश ने उमेश को जान से मारने की धमकी भी दी थी। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया, आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हत्या में शामिल था दोस्त, परिवार संग हत्यारोपी फरार
हत्यारोपी दिनेश नैनवाल ने घात लगाकर उमेश की हत्या की। उमेश की पत्नी ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसमें दिनेश के एक दोस्त का भी जिक्र किया है। लिखा है कि घटना के वक्त दिनेश को दोस्त लोगों को डरा रहा था और गोली मारने के बाद दोनों साथ फरार हुए। बताया जाता है कि घटना के वक्त उमेश अपने चार दोस्तों के साथ खड़े थे। उनकी पत्नी और बेटी मंच के पास कुर्सी पर बैठे थे। 312 बोर से फायर करने के बाद उमेश पैदल ही डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित घर की ओर भागा और तमंचा घटनास्थल से सटे कमलुवागांजा प्राइमरी स्कूल की चहारदीवारी में फेंक दिया। घर पहुंचने के बाद उसने कार निकाली और पत्नी व तीन बच्चों समेत फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top