Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मुकेश बोरा के तीन और मददगार फंसे, तीनों सगे भाई

– फरारी में मदद करने वाले अब तक आठ लोगों को चिह्नित कर मुकदमे में शामिल कर चुकी है पुलिस

Case filed against Mukesh Bora’s helpers, DDC : दुष्कर्म और पॉक्सो के आरोप में जेल में बंद नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के मददगारों की सूची लंबी होती जा रही है। मददगारों में अब तीन नए नाम सामने आए हैं और तीनों न सिर्फ सगे भाई हैं बल्कि दुग्ध संघ में काम भी करते हैं। मददगारों की कुल संख्या अब आठ हो चुकी है। पुलिस ने सभी के नाम मुकदमे में शामिल कर लिए हैं।

एक जेई, दूसरा कामगार, तीसरा भाई मार्केटिंग में
सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मुकेश कुलोरा, दिनेश कुलोरा और दीपक कुलोरा तीनों सगे भाई हैं। ये मुकेश बोरा के गांव के हैं। दिनेश कुलोरा और दीपक कुलोरा दुग्ध संघ में कामगार और ठेकेदार कर्मी हैं। दिनेश दुग्ध संघ लालकुआं में जेई के पद पर तैनात है। उसका भाई दीपक कुलोरा भवाली में मार्केटिंग में तैनात है। मुकेश कुलोरा ने दिनेश के जरिये मुकेश बोरा तक सिम पहुंचाया था।

पुलिस की हर सूचना बोरा तक पहुंचा रहा था राजेंद्र
दीपक ने अपने नाम से नया की-पैड मोबाइल खरीद कर मुकेश को दिया था। सिम और मोबाइल राजेंद्र रैक्वाल के जरिये मुकेश तक पहुंचाए गए। राजेंद्र पुलिस की अपडेट भी मुकेश तक पहुंचा रहा था। सीओ ने बताया कि राजेंद्र का नाम मुकदमे में पहले ही शामिल है। अब तीनों भाइयों का नाम भी मुकदमें में शामिल कर लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top