Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

गौलापुल दरका, आवाजाही अनिश्चितकालीन तक बंद, कई मकान बहे

सोमवार 7 अक्टूबर से खुल जाएगा गौला पुल।

– नदी का जलस्तर शुक्रवार को 75 हजार क्यूसेक पहुंचने के बाद पिछले साल बना पुल का पुस्ता फिर बहा

Goulapul damaged, DDC : कुमाऊं में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। पांच मौतों के बाद शुक्रवार को गौला नदी का जलस्तर 75 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया और हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर बना गौला पुल फिर दरक गया। पुल का पुस्ता उसी जगह से दरका, जिस हिस्से को पिछले से रिपेयर किया गया था। फिलहाल, शुक्रवार शाम से पुल से आवाजाही बंद है और कब तक बंद रहेगी इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता।

एनएचएआई और प्रशासन के अधिकारियों आज (शनिवार) को पुल का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बीते शाम के समय सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार, थाना प्रभारी बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया था। इसके बाद पुल पर यातायात को बंद कर दिया गया था।

इधर, नदी स्टेडियम की ओर मुड़ गई है। सिंचाई विभाग ने स्टेडियम की सुरक्षा के लिए बनाए गए प्रस्ताव कई बार संसोधित कर दिए हैं, लेकिन अभी तक स्थायी कार्यों शुरु नहीं हो पाए। पूर्व में 65 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम के किनारे 750 मीटर लंबी और 12 मीटर ऊंची काउंटरफोर्ट वॉल बनानी थी, लेकिन अब 400 मीटर के दायरे में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से काउंटरफोर्ट वॉल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत होने का इंतजार है।

पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से गौला नदी जलस्तर शुक्रवार को 75 हजार क्यूसेक के पार पहुंच गया और नदी ने अलग-अलग स्थानों पर भू-कटाव शुरू कर दिया। दोपहर बाद यहां रहने वाले मनोज कुमार और शमीम बानो के मकान ध्वस्त हो गए जबकि नरगिस का मकान आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top