Breaking News
गौला बाईपास पर स्कॉर्पियों की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत।
कैंचीधाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो ने ठेकेदार को कुचला, मौके पर मौत
विधायक हरीश धामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
जौलजीबी मेले में बवाल पहुंचा कोतवाली, विधायक हरीश धामी समेत छह पर FIR
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत

कैंचीधाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो ने ठेकेदार को कुचला, मौके पर मौत

गौला बाईपास पर स्कॉर्पियों की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत।

– टक्कर के बाद करीब 15 फीट हवा में उछला बाइक सवार, पैर का पंजा कटकर हुआ अलग; इंद्रानगर फाटक के पास हुआ भीषण हादसा

DDC : गौला बाईपास पर रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। सोमवार सुबह इंद्रानगर फाटक के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार भवन निर्माण ठेकेदार को ऐसी टक्कर मारी कि वह करीब 15 फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके एक पैर का पंजा कटकर अलग हो गया। गंभीर चोटों के चलते ठेकेदार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में ले लिया।

मृतक की पहचान गोविंदनगर, शक्तिफार्म, ऊधम सिंह नगर निवासी प्रदीप हलदार (पुत्र अनंत हलदार) के रूप में हुई है। वह भवन निर्माण का ठेकेदार था। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे प्रदीप बुलेट से गौलापार की ओर से गौला बाईपास होते हुए बनभूलपुरा की तरफ जा रहा था। इंद्रानगर फाटक की ओर जाने के लिए जैसे ही उसने हाईवे के कट से बाइक मोड़ी, तभी लालकुआं की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रदीप बाइक समेत उछलकर दूर जा गिरा। हादसे में उसके पैर का पंजा शरीर से अलग हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से नकदी भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि वह निर्माण स्थल पर जाने के लिए घर से निकला था।

लखनऊ से कैंचीधाम जा रहा था परिवार

हादसे में शामिल स्कॉर्पियो में एक राजनीतिक दल का झंडा लगा हुआ था। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ लखनऊ से कैंचीधाम दर्शन के लिए जा रहा था। एसएचओ बनभूलपुरा डीएस फर्त्याल ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में लेकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top