Breaking News
गौला बाईपास पर स्कॉर्पियों की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत।
कैंचीधाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो ने ठेकेदार को कुचला, मौके पर मौत
विधायक हरीश धामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
जौलजीबी मेले में बवाल पहुंचा कोतवाली, विधायक हरीश धामी समेत छह पर FIR
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत

जौलजीबी मेले में बवाल पहुंचा कोतवाली, विधायक हरीश धामी समेत छह पर FIR

विधायक हरीश धामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

– मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद मंच पर माइक और कुर्सियां फेंकने का आरोप, थानाध्यक्ष की तहरीर पर दंगा, सरकारी काम में बाधा और लोकसेवकों से अभद्रता की धाराओं में कार्रवाई

DDC : पिथौरागढ़ में जौलजीबी मेले के मंच पर हुए हंगामे ने अब कानूनी रूप ले लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के बाद हुए विवाद में धारचूला से कांग्रेस विधायक और मेला समिति के अध्यक्ष हरीश सिंह धामी समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने मंच पर हंगामा करते हुए माइक, कुर्सियां और अन्य सामान फेंका। मौके पर व्यवस्था संभालने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। जौलजीबी के थानाध्यक्ष की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटनाक्रम 14 नवंबर का है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ तो मंच पर अचानक विवाद शुरू हो गया। पुलिस के अनुसार, माइक बंद किए जाने से नाराज विधायक हरीश धामी और उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान मंच पर माइक और कुर्सियां फेंकी गईं तथा साउंड ऑपरेटर की ओर भी कुर्सी उछाली गई। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई।

जौलजीबी के थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी की तहरीर पर पुलिस ने विधायक हरीश सिंह धामी के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू, राम सिंह रोकया, सौरभ मर्तोलिया और नृप सिंह को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में दंगा करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और लोकसेवक के साथ अभद्रता करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विधायक ने सरकार पर लगाए आरोप, सीएम को दी चुनौती

विवाद के बाद विधायक हरीश धामी ने अपनी नाराजगी की वजह भी सार्वजनिक की। उनका कहना था कि मेला समिति का अध्यक्ष होने के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री के सामने क्षेत्र की समस्याएं रखने और संबोधित करने का अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज सुनने से बच रही है। विधायक ने क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी और कनार गांव की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री को धारचूला सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी।

एसपी बोले- निष्पक्ष जांच के बाद होगी कार्रवाई

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे के अनुसार, विधायक समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top