Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट

रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
– रामनगर के किशनपुर छोई में 56 वर्षीय विमला देवी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, सीसीटीवी फुटेज ने खोली आरोपियों की पोल, तीन लोग महिला को पीटते हुए ले गए, बाद में वाहन से शव घर के बाहर फेंका

 

DDC, हल्द्वानी : पुरानी रंजिश की आग में बदले की ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया कि रामनगर का किशनपुर छोई गांव दहल उठा। 56 वर्षीय विमला देवी को तीन लोगों ने बेरहमी से पीटा और उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने शव को वाहन से ले जाकर घर के बाहर फेंक दिया। 10 नवंबर को घर के बाहर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों ने पूरी कहानी की अहम कड़ियां खोल दीं। फुटेज में तीन संदिग्ध महिला के साथ मारपीट कर उसे जबरन ले जाते और बाद में वाहन से शव फेंकते दिखाई दिए। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के अनुसार, हत्या के पीछे मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल के पिता की पूर्व में हुई हत्या का बदला लेने की भावना सामने आई है। इसी रंजिश में उसने अपने दो साथियों सैरान और मो. अब्बूजर के साथ मिलकर विमला देवी को निशाना बनाया। वारदात में डंडों, लोहे के पाने और पत्थर का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त वाहन और अन्य सामान भी बरामद किया है।

घर के बाहर मिला महिला का खून से लथपथ शव

10 नवंबर को डायल 112 के माध्यम से रामनगर पुलिस को सूचना मिली कि किशनपुर छोई निवासी त्रिलोक सिंह बिष्ट के घर के बाहर एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका की पहचान 56 वर्षीय विमला देवी पत्नी खिलाप सिंह बिष्ट के रूप में हुई। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मृतका के पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

कैमरों में कैद हुई दरिंदगी की कहानी

मामले के खुलासे के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस और एसओजी की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल की निगरानी में जांच आगे बढ़ी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो तीन संदिग्धों की गतिविधियां सामने आईं। फुटेज में महिला के साथ मारपीट कर उसे जबरन ले जाने और बाद में वाहन से शव को घटनास्थल के पास फेंकने के दृश्य मिले। तकनीकी जांच और मुखबिरों की सूचना से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

फरार होने की फिराक में थे दो आरोपी

पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल को गिरफ्तार किया। वहीं उसके दो साथी सैरान और मो. अब्बूजर रामनगर रेलवे मैदान के पास से उस वक्त पकड़े गए, जब वे शहर से फरार होने की तैयारी में थे। पुलिस के मुताबिक, मोहित के पिता गोविंद सिंह की पहले हत्या हो चुकी थी। इसी घटना की रंजिश और बदले की भावना में विमला देवी की हत्या की साजिश रची गई।

डंडे, लोहे का पाना और पत्थर बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तीन डंडे, एक लोहे का पाना, एक पत्थर, वाहन संख्या UK04 AN6012 और मृतका के पेटीकोट का नाड़ा बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में एसएचओ रामनगर सुशील कुमार, एसओजी प्रभारी मोहन सिंह सोन, एसआई दीपक बिष्ट, पंकज जोशी, वीरेन्द्र बिष्ट, देवेंद्र राजपूत, मनोज सिंह अधिकारी, देवेंद्र राणा, सोमेंद्र सिंह, गणेश जोशी, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला, कुंदन सिंह, नवीन पाण्डे, गगन भण्डारी, कांस्टेबल भानु प्रताप, अशोक, अरविंद, विक्रम कुमार, संजय दोसाद, जसवीर सिंह, विजेन्द्र गौतम, प्रयाग कुमार, भूपेन्द्र पाल, महबूब आलम, संजय सिंह और अखिलेश तिवारी थे।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

नाम उम्र निवासी
मोहित फर्त्याल 32 वर्ष किशनपुर छोई, रामनगर
सैरान 21 वर्ष खताड़ी, रामनगर
मो. अब्बूजर 22 वर्ष खताड़ी, रामनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top