Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

सड़क पर नहीं पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाज, खुले में कुर्बानी पर पाबंदी

बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक लेते एसपी सिटी प्रकाश चंद्र।

– बकरीद से पहले पीस कमेटी की बैठक में पुलिस ने दिए दिशा-निर्देश, सलाखों में होंगे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले

Bakrid 2025, DDC : उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बकरीद से पहले पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। स्पष्ट निर्देश दिए कि बकरीद की नमाज सड़क पर नहीं बल्कि मस्जिद के भीतर पढ़ी जाएगी। इसके साथ ही खुले में कुर्बानी पर पाबंदी होगी। पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से दिशा-निर्देश पालन करने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। त्योहार के दौरान पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखेगी।

सड़क पर जुम्मे की नमाज पढ़ने पर मनाही
हल्द्वानी कोतवाली सभागार में मंगलवार को हुई पीस कमेटी की बैठक में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने लोगों से अपील की कि वह आपसी भाईचारे के साथ उत्सव मनाएं। सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखें। धार्मिक आयोजनों के दौरान पुलिस बल तैनात रहेगा। अराजक तत्वों पर नकेल कसी जाएगी। धार्मिक अनुयायियों से अपील की गई कि जुम्मे की नमाज मस्जिदों के अंदर ही पढ़ी जाए, न कि बाहर सड़क पर।

चिह्नित स्थलों पर ही दी जाएगी कुर्बानी
कोई भी व्यक्ति जानबूझकर किसी भी धर्म का अपमान नहीं करेगा। यदि ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी धार्मिक अनुयायियों और कमेटी सदस्यों से अपील की वे सभी धर्म का आदर करते हुए सम्मान से त्योहार मनाए और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। प्रशासन ने जो कुर्बानी स्थल चिह्नित किए हैं, वहीं कुर्बानी करें और खुले में कुर्बानी कतई न की जाए।

सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग करेगी टीम
धार्मिक आयोजनों के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम सभी प्लेटफार्म की मॉनिटरिंग करेगी। ऐसे भ्रामक सूचना प्रचारित-प्रसारित करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अपने अपने क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में गश्त, पिकेट लगाएंगे और बाजारों में भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस बल नियुक्त करेंगे।

बैठक में सीओ सिटी नितिन लोहनी, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कोतवाल राजेश कुमार यादव, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, जल संस्थान, विद्युत विभाग, नगर निगम, व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधि, धार्मिक अनुयायी, अभिसूचना इकाई के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top