Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

टांडा जंगल में मिली प्रॉपर्टी डीलर की डेड बॉडी, मुंह पड़ गया था काला

प्रॉपर्टी डीलर कौशल सती।

– सोमवार दोपहर से लापता था जज फार्म में रहने वाला पापर्टी डीलर, जहर पिया या पिलाया गया, हत्या-आत्महत्या के बीच उलझी कहानी

Property dealer’s body found in Tanda forest, DDC : उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित घर से काम पर निकला प्रॉपर्टी डीलर लौट कर घर नहीं पहुंचा। अगले दिन उसकी लाश टांडा जंगल में पड़ा पाई गई। उसका मुंह काला पड़ चुका था। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास से जहर की बोतल बरामद हुई। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि जहर प्रॉपर्टी डीलर ने खुद पिया या फिर उन्हें पिलाया गया। उनका कई लोगों से लेन-देन था। ऐसे में पुलिस हत्या के एंगल पर भी जांच कर रही है। प्रॉपर्टी डीलर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

मूलरूप से जुगानोली चौखुटिया, अल्मोड़ा निवासी कौशल सती (45 वर्ष) पुत्र स्व. गोविंद बल्लभ सती पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। वह जज फार्म में किराए पर अपनी पत्नी व इकलौते बेटे के साथ रहते थे। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी एक समारोह में शामिल होने के लिए चौखुटिया गईं थीं और घर में पति और बेटा ही थे। बताया जाता है कि रोज की तरह बीते सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे कौशल घर से काम के लिए निकले थे, लेकिन फिर लौट कर घर नहीं आए। घर पर बेटा रात भर अकेला पिता का इंतजार करता।

मंगलवार सुबह बेटे ने पिता के दोस्तों को फोन किया और बताया कि पिता रात से घर नहीं लौटे। जिसके बाद बेटा, पिता के मोबाइल डिवाइस की मदद से टांडा जंगल पहुंच गया। यहां हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर एस मोड़ के पास लोगों की भीड़ लगी थी। सड़क किनारे पिता की स्कूटी खड़ी थी और जब वह जंगल में करीब 50 मीटर अंदर पहुंचे तो कौशल की पड़ी पाई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल राजेश कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव का चेहरा काला पड़ चुका था। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि घटना स्थल पर एक पानी की बोतल बरामद की गई है, जिससे कीटनाशक की बदबू आ रही है। यह कहना अभी मुश्किल है कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या।

इधर, की सूचना मिलते ही कौशल की पत्नी भी चौखुटिया से कुछ लोगों के साथ हल्द्वानी पहुंच गईं। पति का शव देखते ही वह बेसब्र हो गईं और फूट कर रोने लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर बाद पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

कई लोगों को दिलाई जमीन, कई लोगों से था लेनदेन
कौशल के परिजनों के मुताबिक वह कई सालों से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे थे। गुजरे सालों में उन्होंने कई लोगों को जमीन और मकान का सौदा कराया। इसके चलते उनका कई लोगों से लेनदेन चल रहा था। इस मामले में परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसी लेनदेन के चलते कौशल की हत्या भी की जा सकती है। हो सकता है कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उन्हें धोखे से जहर पिलाया गया हो। फिलहाल, पुलिस हल्द्वानी से घटना स्थल की ओर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

रात 12 बजे तक जिंदा थे कौशल, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुबूत
पिता जब देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो बेटे ने चौखुटिया में मौजूद अपनी मां को फोन कर इसकी जानकारी दी। रात करीब 12 बजे उन्होंने कौशल को फोन किया। बताया जाता है कि रात वह जहां भी थे, वहां नेटवर्क नहीं था। उन्होंने जब फोन किया तो सिर्फ हेलो की आवाज आई और फिर फोन कट गया। यानी रात 12 बजे तक कौशल जीवित थे। वहीं तमाम संभावनाओं को देखते ही फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जिसमें खून, कपड़े, बोतल के अंदर मिला कीटनाशक और मिट्टी के नमूने शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top