Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

नीचे था बहन का परिवार, ऊपर कमरे में सड़ रही थी भाई की लाश

ट्रांसपोर्टनगर हल्द्वानी स्थित मां बाराही कालोनी स्थित कमरे में पड़ा युवक का शव।

– हल्द्वानी में बिस्तर पर औंधे मुंह मिला युवक का शव, दरवाजा तोड़कर निकाला

Dead body found in the room, DDC : घर के निचले तल पर बहन पूरे परिवार के साथ रहती थी और ऊपरी तल पर बंद कमरे में भाई की मौत हो गई। मौत का पता दो-तीन दिन बाद तब चला, जब कमरे से बदबू आने लगी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक का शव बिस्तर पर औंधे मुंह पड़ा और आधा बिस्तर से लटका हुआ था। मुंह से खून भी निकल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक पंकज अग्रवाल (24) पुत्र स्व.राजीव अग्रवाल, टीपीनगर स्थित मां बाराही कालोनी में अपनी रिश्ते की बहन के घर रहता था। उसका कमरा ऊपरी मंजिल पर था, जब बहन परिवार के साथ निचले तल रहती थी। बताया जाता है कि पंकज अपने जीजा के साथ रामपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने अपने जीजा के साथ मोमो, चाऊमीन का ठेला लगाता था और अकसर शराब पीकर घर जाता था।

बहन के मुताबिक जब वह घर आता तो सीधा अपने कमरे में चला जाता और घर से निकलता भी ऐसे ही था। वह मिलना-जुलना कम करता था। इसी वजह से वह उसके कमरे की ओर भी कम ही जाते थे। मंगलवार की देर शाम जब वह ऊपर गईं तो कमरे से बदबू आ रही थी और कमरा अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवक का शव और फर्श पर खून पड़ा था। खून उसके मुंह से निकला था। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top