Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मुखानी थाने के पास वृद्धा के गले चेन लूट कर लुटेरे फरार

– मुखानी थाने से महज 200 मीटर दूर दिया घटना को अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे

Robbery near Mukhani police station, DDC : घर से पैदल निकली वृद्धा को मोटर साइकिल सवार लुटेरों ने मुखानी थाने के पास अपना शिकार बना लिया। पीछे से आए लुटेरों ने वृद्धा के गले से चेन लूटी और फरार हो गई। वृद्धा ने पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन उम्र की वजह से वह भाग नहीं सकीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

थाने से 200 मीटर की दूरी पर वारदात
कालिका कालोनी प्रथम लोहरियासाल तल्ला निवासी धनुली देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह घर से पैदल निकली थीं। उन्हें ब्लॉक के पास स्थित ओम शांति केंद्र जाना था। धनुली अभी मुखानी थाने से लगभग 200 मीटर दूर थी कि तभी पीछे से आए मोटर साइकिल सवार लुटेरों ने उनके गले से चेन तोड़ ली।

मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
मोटर साइकिल में आगे बैठे युवक ने हेलमेट लगाया था, जबकि पीछे वाले ने टोपी पहनी थी। पूरी घटना वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने धनुली के भाई करम सिंह बगड़वाल की तहरीर पर धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top