Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

आरी से काटी प्रेमी की गर्दन, टुकड़े-टुकड़े की लाश, कंकाल देखकर सिहर उठे घरवाले

lover was cut into pieces with a saw, DDC : प्रेमिका के पति ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी का ऐसा हश्र किया कि वह पहचाना भी नहीं गया। पत्नी के जरिये उसने प्रेमी को एटा से आगरा बुलाया और फिर दोस्तों के साथ मिलकर पति ने उसके टुकड़-टुकड़े कर दिए। आरी से उसकी गर्दन अलग की और शव के टुकड़ों को जहां-तहां दफना दिया। प्रेमी एटा के थाना सकीट के मोहल्ला खरा का रहने वाला था और उसकी प्रेमिका की आगरा निवासी ई-रिक्शा चालक से शादी हुई थी।

400 रुपये देकर प्रेमी को बुलाया आगरा
मोहल्ला खरा निवासी दिलीप कुमार ने 2020 में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। जिसमें वह फेल हुआ तो सकीट में एक फोटोग्राफी की दुकान पर काम करने लगा। उसके कई साल से मोहल्ले की ही एक युवती खेमा से प्रेम संबंध चल रहे थे। इधर, युवती की शादी उसके परिजन ने आगरा में कर दी। मृतक के तहेरे भाई योगेश ने बताया कि दिलीप को आगरा बुलाने के लिए खेमा से पति गोविंदा ने फोन कराया। दिलीप ने रुपये न होने की बात कही तो गोविंदा ने 4 जून को 400 रुपये उसके खाते में डलवाए और दिलीप खेमा से मिलने आगरा चला गया।

एक ने पीछे से पकड़ा, दूसरे ने गले में चाकू घोंपा
रविवार रात सकीट थाने की पुलिस आगरा गई। युवती और उसके पति गोविंदा को हिरासत में लिया। पहले तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन सख्ती पर सच उगलने लगा। गोविंदा ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को दिलीप परेशान कर रहा था। आए दिन फोन करता था। समझाने पर भी नहीं मान रहा था और उल्टा धमकी देने लगा था। दिलीप ने अपने साथी उखर्रा सदर निवासी योगेश और हेमंत को हत्या में शामिल किया। पत्नी से फोन कराकर दिलीप को बुलाया। दिलीप अकबरपुर के बाहर पहुंच गया। जहां हत्यारे पहले से तैयार थे। दिलीप को अचानक पीछे से पकड़ा और एक ने उसके गले में चाकू घोंप दिया।

पाइप लाइन के लिए खोदे गड्ढे में दफना सिर व धड़
गले में चाकू लगते ही दिलीप जमीन पर गिर गया। जिसके बाद में आरी से उसका गला काटकर धड़ से अलग कर दिया। गांव के पास ही दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का वितरण कार्यालय है। उसके आसपास झाडियों में शव को ले गए। जहां पाइपलाइन के लिए गड्ढा खोदा गया था। गड्ढे की मिट्टी को हाथों से हटाया और एक जगह सिर तो दूसरी जगह धड़ दफना दिया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एटा पुलिस घटनास्थल पर आरोपी गोविंदा के साथ पहुंची। पहले सिर का कंकाल और धड़ के कुछ अवशेष के साथ जूते, शर्ट, बेल्ट मिली। प्रेमिका, उसके पति सहित चार को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top