Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट : 10वीं में प्रियांशी टॉपर, पीयूष ने टॉप किया इंटर

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट।

– गंगोलीहाट की प्रियांशी ने 500 में 500 और पीयूष ने 500 में 488 अंक हासिल किए

Uttarakhand Board Exam Result 2024 : उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा एवम परीक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल का परीक्षा फल 89.14 प्रतिशत रहा। जेबीसी जीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक लेकर उत्तराखंड में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश की संयुक्त सूची में जनता एच एसएस मनीपुर चखा गढ़वाल के छात्र शिवम मलेथा में 500 में से 498 प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया ने 97.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया है। इन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए। अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 500 में से 485 अंक प्राप्त करने के साथ ही 97 प्रतिशत अंक हासिल कर यह दूसरे पायदान पर रहे। हरीश चंद्र बिजलवान तीसरे पायदान पर रहे। उन्होंने 500 में से 480 अंक प्राप्त किए और 96 प्रतिशत पर रहे।

इण्टरमीडिएट परीक्षाफल वर्ष 2024 के प्रमुख बिंदु

www.uaresults.nic.in पर देख सकते हें रिजल्ट
ubse.uk.gov.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं
उत्तराखंड 10वीं में प्रियांशी रावत ने टॉप किया
गंगोलीहाट की प्रियांशी रावत ने टॉप किया
रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा की सेकंड पोजीशन
श्रीकोट के आयुष ने तीसरा स्थान हासिल किया

इण्टरमीडिएट परीक्षा-2024 का कुल परीक्षाफल 82.63% है, इसमें बालकों का उत्तीर्ण 78.97% तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण 85.96% रहा।

पियूष खोलिया, VIVEKANAND I.C. RANIDHARA ROAD ALMORA के छात्र एवम् कंचन जोशी, HGS SVM IC KUSUMKHERA HALDWANI NAINITAL की छात्रा ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 488/500 कुल 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

अंशुल नेगी, APIC JAWAHAR NAGAR RUDRAPRAYAG के छात्र ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 485/500 कुल 97.00% अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

हरीश चंद्र BIJALWAN, S.V.M.I.C AWAS VIKAS RISHIKESH DEHRADUN के छात्र एवम् AYUSH AWASTHI, GOSWAMI GANESH DUTT SARASWATI VIDYA MANDIR IC UTTARKASHI के छात्र ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 480/500 कुल 96.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 9937 कुल 10.79 प्रतिशत है।

प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 37581 कुल 40.84 प्रतिशत है।

द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 27607 कुल 30.00 प्रतिशत है।

तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 226 कुल 0.24 प्रतिशत है।

प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा 2024 में जनपद बागेश्वर कुल 93.00 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा है।

हाईस्कूल परीक्षाफल वर्ष 2024 के प्रमुख बिन्दु

हाईस्कूल परीक्षा-2024 का कुल परीक्षाफल 89.14 % है, इसमें बालकों का उत्तीर्ण 85.59 % तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण 92.54% रहा।

प्रियांशी रावत, जेबीएसजीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा ने हाईस्कूल परीक्षा में 500/500 कुल 100.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

शिवम मलेठा, जनता एचएसएस मनीपुर चाका रुद्रप्रयाग ने 498/500 कुल 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

आयुष, एसवी एमआईसी श्रीकोट गंगानाली पौड़ी गढ़वाल ने हाईस्कूल परीक्षा में 495/500 कुल 99.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 10594 कुल 9.42 प्रतिशत है।
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 31116 कुल 27.68 प्रतिशत है।
द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 44320 कुल 39.43 प्रतिशत है।
तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 14139 कुल 12.58 प्रतिशत है।
प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा 2024 में जनपद बागेश्वर कुल 95.42 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top