Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बनभूलपुरा हिंसा : सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जावेद सिद्दीकी और अरशद अयूब की जमानत

बनभूलपुरा हिंसा के दो मुख्य आरोपियों की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की।
  • . कोर्ट ने कहा, दो सप्ताह के भीतर ट्रायल कोर्ट के समक्ष करें आत्मसमर्पण

Supreme Court Cancels Bail of Javed Siddiqui and Arshad Ayub, DDC : हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो मुख्य आरोपियों जावेद सिद्दीकी और अरशद अयूब को नैनीताल हाईकोर्ट से मिली डिफॉल्ट जमानत रद्द कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दो सप्ताह के भीतर ट्रायल कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि आरोपी तय समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो ट्रायल कोर्ट उन्हें हिरासत में लेने के लिए सख्त कदम उठाए।

दरअसल, राज्य सरकार ने नैनीताल हाईकोर्ट की खंडपीठ द्वारा दोनों आरोपियों को दी गई डिफॉल्ट जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने माना कि आरोपियों ने अपने आचरण के कारण डिफॉल्ट जमानत मांगने का अधिकार खो दिया था।

इसके बाद शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट द्वारा दिए गए जमानत आदेश को निरस्त करते हुए दोनों आरोपियों को सरेंडर करने के निर्देश जारी किए।

बनभूलपुरा हिंसा मामला प्रदेश के सबसे चर्चित मामलों में शामिल रहा है। इस मामले में पुलिस और प्रशासन पहले से ही सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को राज्य सरकार के लिए बड़ी कानूनी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top