Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

ट्रक के पीछे घुसी कार, बागेश्वर के आर्मी जवान और व्यापारी की मौत

. 17-18 फरवरी की रात करीब ढाई बजे तीनपानी से ठीक पहले हल्द्वानी की ओर हुआ हादसा

Car rammed into truck, DDC : 17-18 फरवरी की आधी रात बरेली रोड पर तेज रफ्तार कार सवार युवक हादसे का शिकार हो गए। तेज गति से दौड़ती कार आगे जा रहे ट्रक के पीछे घुस गई। कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही कार सवार आर्मी के जवान और उसके व्यापारी दोस्त की मौत हो गई। जबकि तीसरे दोस्त को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

मूलरूप से बागेश्वर के ग्राम छाती निवासी संजीव कुमार चौबे (25 वर्ष) पुत्र पूरन चंद्र चौबे प्रथम नागा रेजिमेंट में जालंधर पंजाब में तैनात था और वर्तमान में बिलौना रह रहा था। वर्ष 2019 में वह आर्मी में भर्ती हुआ। सोमवार को संजीव अपने दोस्त ग्राम बिलौना निवासी मोबाइल कारोबारी गौरव जोशी (27 वर्ष) पुत्र भुवन चंद्र जोशी व इंजीनियर हिमांशु कुमार पुत्र कुंदन प्रसाद के संग हल्द्वानी आया था। संजीव के दादा माधवानंद चौबे ने बताया कि संजीव दो दिन पहले छुट्टी पर घर आ गया था। सोमवार को उसे वापस लौटना था। इसलिए संजीव अपने दोस्तों के साथ हल्द्वानी आया और लालकुआं से उसे ट्रेन पकड़नी थी।

17-18 फरवरी देर रात करीब ढाई बजे तीनों कार सवार हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहे थे। बरेली रोड पर तीनपानी से पहले हल्द्वानी की ओर उनकी कार आगे चल रहे 14 टायरा ट्रक से पीछे घुस गई। जिसमें संजीव और गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हिमांशु को गंभीर अवस्था में डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय से निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि घटना किन परिस्तिथितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top