Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

शौंच करने गया सिपाही, एसटीएच से हथकड़ी खोलकर भागा चोर

हल्द्वानी, डाकिया न्यूज। पेट दर्द की शिकायत पर आधी रात एसटीएच में भर्ती कराया गया शातिर चोर सुबह-सुबह अस्पताल से फरार हो गया। चोर की निगरानी में दो सिपाहियों को लगाया गया था। घटना से पहले एक शौंच क्रिया से निवृत्त होने और दूसरा चोर को हथकड़ी लगाकर रिपोर्ट लेने चला गया था। शातिर चोर हथकड़ी को बिना खोले फरार हो गया। चिकित्सकों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया था। चोर की निगरानी में लगे दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

चैती गांव आईटीआई थाना काशीपुर ऊधम सिंह नगर निवासी रोहित पुत्र मणि पाल एक पेशेवर चोर है। चोरी के मामले में ही बीती 26 जनवरी को उसे उप कारागार हल्द्वानी लाया गया था। तब से वह यही थी। बताया जाता है कि 17 फरवरी की रात रोहित ने पेट में असहनीय दर्द की शिकायत की। उसे रात करीब एक बजे जेल प्रशासन ने डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा। साथ ही उसकी निगरानी में कांस्टेबल पवन गोसाई और खेम सिंह को लगाया गया। रात ही चिकित्सकों ने उसका चिकित्सीय परीक्षण किया और रिपोर्ट में पेट में दर्द व पेट फूलने की बात लिखी। उसे उपचार के लिए एसटीएच की इमरजेंसी में भर्ती कर लिया गया।

जेल प्रशासन के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे एक सिपाही दूसरे सिपाही को चोर की निगरानी का जिम्मा देकर शौंच क्रिया से निवृत्त होने चला गया। जबकि दूसरा सिपाही चोर को बेड में ही हथकड़ी से जकड़कर मेडिकल रिपोर्ट लेने चला गया। इसी बीच चोर ने खुद को हथकड़ी से मुक्त किया और दौड़ लगा दी। उसे भागता देख मौके पर मौजूद मेडिकल स्टाफ भी उसे पकड़ने दौड़ा, लेकिन वह हाथ नहीं आया। घटना के बाद निगरानी में लगे दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय ने मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर शातिर की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top