Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दिसंबर में जली थी दुकान, हल्द्वानी के कारोबारी ने फांसी लगाकर दे दी जान

– ताज चौराहे के पास मुख्य बाजार में थी कारोबारी की जूते की दुकान

Businessman committed suicide, DDC : पिछले वर्ष हल्द्वानी के जिस कारोबारी की जूते दुकान जलकर राख हो गई थी, बीती रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। कारोबारी को परिजनों ने फंदे पर लटका देखा तो आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अग्निकांड में कारोबारी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। हालांकि जान देने वजह अभी स्पष्ट नहीं है। बनभूलपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लाइन नंबर 12 बनभूलपुरा निवासी फैजान सिद्दीकी (40) की ताज चौराहे के पास बाबा शूज के नाम से दुकान थी। फैजान का जूतों का बड़ा काम था। बीती 15 दिसंबर की रात फैजान समेत कई दुकानों में आग लग गई थी। इस अग्निकांड की चपेट में आईं सभी दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं थी। इस अग्निकांड में फैजान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। हालांकि फैजान ने दुकान की दोबारा मरम्मत करा दी थी।

बुधवार को फैजान का शव फंदे पर लटका मिला। उन्हें नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों का कहना है फैजान काफी समय से परेशान चल रहा था। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मौत के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top