Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बनभूलपुरा की किशोरी से दुष्कर्म, दुष्कर्मी दो बच्चों का बाप

– पीड़िता समुदाय विशेष की किशोरी, पीड़िता की दोस्त ने कराई थी गौलापार के आरोपी से दोस्ती

Teenager raped, DDC : बनभूलपुरा में रहने वाली समुदाय विशेष की किशोरी को गौलापार में रहने वाले दो बच्चों के बाप ने हवस का शिकार बना डाला। किशोरी का मोबाइल छीन लिया और उसकी इंस्टाग्राम आईडी से छेड़छाड़ कर डीपी पर अपशब्द लिख दिए। शिकायत पर एक बार पुलिस ने समझौता करा दिया था, लेकिन आरोपी बाज नहीं आया। बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बनभूलपुरा में रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी गौलापार निवासी दो बच्चों का पिता रिंकू है। आरोप है कि रिंकू और उसकी बेटी की मुलाकात पिछले वर्ष अप्रैल में कालीचौड़ मंदिर के पास हुई थी। रिंकू से पीड़िता की दोस्ती पीड़िता की ही सहेली ने कराई थी। जिसके बाद दोनों के मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हो गया। आरोपी ने बेटी को पहले गौलापार के एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद रोडवेज स्टेशन के पास होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि कुछ दिन पहले किशोरी घर से बाजार जा रही थी। आरोपी ने उसे रास्ते में घेर लिया और मोबाइल छीनकर लिया। इसके बाद उसने किशोरी के इंस्टाग्राम आईडी से उसकी फोटो अपलोड कर लिख दिया कि ये दो हजार रुपये में बिकती है। आरोप यह भी है कि पूर्व में आरोपी कि शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी और जब पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि महिला की शिकायत पर किशोरी का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मामले में धारा 64 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top