Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

मुखानी के बैंक्वेट हॉल में गैंगरेप, प्रेमी और दोस्तों की दरिंदगी

10वीं की छात्रा से गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार।

– दसवीं की छात्रा से दरिंदगी की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि, मुंह खोलने पर दी जान की धमकी

Gang rape in Mukhani, DDC : हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित दसवीं की छात्रा से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां एक बैंक्वेट हॉल में छात्रा को उसके प्रेमी ने बुलाया। जहां प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने मिलकर छात्रा से गैंगरेप किया। मुंह खोलने पर आरोपियों ने छात्रा को जान की धमकी दी और फरार हो गए। मामला खुला तो पीड़िता की मां बुधवार को शिकायत लेकर मुखानी पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मुखानी थानाक्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की मां के मुताबिक उनकी बेटी 10वीं की छात्रा है। एक दिन बेटी घर में रो रही थी और जब उन्होंने इसकी वजह पूछी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी ने बताया कि वह एक लड़के से फोन पर बात करती थी। उसने प्यारा का झांसा दिया और बीती 6 मार्च को उसने मुखानी थानाक्षेत्र स्थित एक बैंक्वेट हॉल में मिलने के लिए बुलाया।

बैंक्वेट हॉल में उसके दो दोस्त पहले से ही मौजूद थे। पीड़िता का कहना है कि उसके प्रेमी ने बैंक्वेट हॉल में जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद उसके दोस्तों ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया कि अगर किसी के सामने मुंह खोला तो वह उसे जान से मार देंगे।

जिसके बाद डर की वजह से छात्रा किसी से कुछ नहीं कह पाई और जब घर में अकेली होती तो रोती रहती। बीते बुधवार को पीड़िता की मां ने उसे रोते हुए देख लिया। पूछा तो पहले पीड़िता इंकार करती रही, लेकिन बात में सब कुछ बता दिया। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top