Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

देहरादून में दुष्कर्म, दुष्कर्मी शिक्षक नैनीताल में गिरफ्तार

चकराता में नाबािलग से शिक्षक ने किया दुष्कर्म।

– घटना से आहत नाबालिग ने किया आत्महत्या का प्रयास, चार दिन से पुलिस को छका रहा था शिक्षक

Rape in Dehradun, DDC : थाना चकराता क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी सरकारी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब चार दिन तक पुलिस को छकाता रहा। आखिरकार पुलिस ने उसे नैनीताल से पकड़ लिया।

बीती 13 अप्रैल को देहरादून के थाना चकराता निवासी वादी ने थाना चकराता में लिखित तहरीर दी थी। वादी ने अपनी तहरीर में कहा कि उनके गांव में ही रहने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय मझगांव के शिक्षक ने उसकी नाबालिग बहन के साथ जोर-जबरदस्ती की और शारीरिक सम्बन्ध बनाए। आरोपी शिक्षक ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

पीड़िता इतना डर गई कि उसने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। चकराता पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। आरोपी पुलिस को छकाता रहा। तहरीर लिखे जाने के चौथे दिन पुलिस ने आरोपी को नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को अपने साथ चकराता ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top