Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

पुताई करते-करते 9वीं फेल को बीए पास से प्यार हो गया और फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

– हल्द्वानी में चार घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद अलग हुआ अंतधार्मिक प्रेमी जोड़ा

Interfaith Marriage in Haldwani, DDC : अंतरधार्मिक विवाह की खबर से गुरुवार को एसडीएम कोर्ट में हंगामा हो गया। हिंदू लड़की के माता-पिता विवाह की खबर मिलते ही एसडीएम कोर्ट पहुंच गए। लड़के के माता-पिता भी पहुंचे तो हंगामा हो गया। पुलिस के समझाने और हंगामे में दो घंटे गुजर गए। कोतवाली में भी यही स्थिति रही। शाम साढ़े 7 बजे प्रेमी जोड़ा अलग होने पर सहमत हो गया। पुलिस ने दोनों से लिखित में लिया है।

हल्द्वानी की रहने वाली लड़की ग्रेजुएट और होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रखा है। लड़का समुदाय विशेष का है और बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह 9वीं फेल है और घरों में पुताई करता है। दो साल पहले दोनों को प्रेम हुआ। लड़की के परिवार ने विरोध किया तो लड़की, लड़के के साथ उसके घर रहने लगी। 18 अप्रैल को दोनों ने एसडीएम कोर्ट में विवाह के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद एसडीएम कोर्ट में दोनों के विवाद का नोटिस चस्पा कर दिया गया।

कुछ दिन पहले कायस्त महासभा के लोगों ने नोटिस खा तो लड़की के परिजनों को खबर की। गुरुवार 16 अप्रैल को दोनों की शादी होनी थी। दोपहर करीब 3 बजे लड़का-लड़की एसडीएम कोर्ट पहुंचे तो लड़की के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने विवाह पर आपत्ति जताई तो हंगामा हो गया। लड़का-लड़की साथ रहने की जिद्द पर अड़ गए। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह समझाबुझा कर दोनों को शाम 5 बजे कोतवाली लाया गया। यहां भी साढ़े 7 बजे तक समझा-बुझाना जारी रहा।

जिसके बाद लड़की को बयान के लिए एसडीएम कोर्ट ले जाया गया। बाद में दोनों एक-दूसरे के साथ न रहने पर राजी हो गए। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि लड़की को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। लड़की अपने परिवार के साथ रहना चाहती है।

निकाह और धर्म परिवर्तन का सुबूत नहीं दिखा पाए
पूछताछ में लड़के ने पुलिस को बताया कि वह लड़की को बरेली ले गया था। जहां एक मस्जिद में इमाम ने लड़की को कलमा पढ़ा कर उसका धर्म परिवर्तन किया और वहीं दोनों ने शादी कर ली। हालांकि वह शादी की रसीद नहीं दिखा पाया। निकाह के दौरान लड़का पक्ष से बतौर गवाह उसके माता-पिता मौजूद थे, लेकिन लड़की की ओर से कोई नहीं था। ऐसे में निकाह को वैध नही ठहराया जा सका।

पड़ोसी के घर पुताई करने गया था, वहीं शुरू हुई कहानी
दो साल पहले लड़का, लड़की के पड़ोस में पुताई करने गया था। वहीं दोनों की मुलाकात हुई। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। लड़की ने उसी वर्ष होली पर लड़के को घर बुलाया, लेकिन लड़की के माता-पिता पकड़ लिया। उसे पुलिस के सुपुर्द किया। तब लड़की ने लड़के के खिलाफ बयान नहीं दिया। लड़का छूटा तो वह अगले ही दिन लड़के के साथ भाग गई। तब से दोनों साथ ही रह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top