Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

कोतवाली में भिड़ीं सास-बहू, जीजा-साले में जूतमपैजार

– महिला हेल्प लाइन में शादी बचाने की कोशिश कर रही थी पुलिस

Mother-in-law and daughter-in-law clashed in the police station, DDC : हल्द्वानी पुलिस डेढ़ साल पहले हुई शादी बचाने की कोशिश कर रही थी और तभी सास-बहु में में जुबानी भिड़ंत हो गई। बात इतनी बढ़ी कि सास-बहू की तकरार के बीच आए जीजा-साले में जूतमपैजार हो गई। किसी तरह पुलिस ने दोनों को अलग किया और कोतवाली में बिठा दिया। बाद में उनका चालान हुआ और हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

कुछ दिन बाद ही शुरू हो गई खटपट
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की खटीमा निवासी युवक से करीब डेड़ साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद परिवार में विवाद होने लगे। बात इतनी बढ़ी कि विवाद पुलिस तक पहुंच गया। दंपति ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की। चौकी और थाने से होता हुआ मामला महिला हेल्पलाइन तक पहुंच गया।

बाहर निकलते ही शुरू ही कहासुनी
पहली कांउसिलिंग के बाद शनिवार को दंपति को दूसरी काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। महिला के साथ उसका भाई और युवक के साथ उसकी बुजुर्ग मां थी। हेल्पलाइन में काउंसिलिंग के बाद दोनों पक्ष बाहर निकल रहे थे कि तभी सास-बहु में कहासुनी हो गई।

बीवी ने की फोन छीनने की कोशिश
युवक ने मां को समझाने की कोशिश की, लेकिन तभी युवती ने अपने पति का मोबाइल छीनने की कोशिश की। युवक ने उसे रोका तो युवती के भाई बीच में आ गया और दोनों में मारपीट शुरू हो गई। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि दोनों लोगों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top