Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी में मानसिक विक्षिप्त से दुष्कर्म, ऑटो चालक गिरफ्तार

हल्द्वानी में नुमाइश के पास नाबालिग से दुष्कर्म।

– प्यानो क्लासेस के लिए निकली नाबालिग को ऑटो चालक नदीम ले बरगला कर ले गया सूनसान इलाके में

Rape of mentally challenged person in Haldwani, DDC : हल्द्वानी में घर से प्यानो सीखने निकली एक मानसिक विक्षिप्त नाबालिग को ऑटो चालक मो.नदीम ने दुष्कर्म किया। प्यानो क्लासेस तक छोड़ने के बहाने चलाक उसे ऑटो में बैठकर सूनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

नुमाइश के पास सूनसान स्थान पर किया दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की रोजाना घर से प्यानो सीखने जाती थी। वह मानसिक तौर पर आंशिक विक्षिप्त थी। बीते रविवार को भी वह घर से प्यानो क्लासेस के लिए निकली थी। मंगलपड़ाव में एक ऑटो चालक ने उसे बैठा लिया, लेकिन प्यानो क्लासेस से जाने के बजाय उसे एमबी इंटर कॉलेज के पास लगी नुमाइश तक ले गया। जहां एक सूनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी
घटना को अंजाम देने के बाद नदीम ने पीड़िता को धमकाया और मुंह खोलने पर जान से मार डालने की धमकी दी। जिसके बाद वह नाबालिग को वापस मंगलपड़ाव छोड़कर फरार हो गया। लड़की घर पहुंची तो उसने रोते हुए पूरी घटना परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजन लड़की के साथ कोतवाली पहुंचे और लिखित तहरीर दी। पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज किया और लड़की के बताए रूट पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

घास मंडी के पास से पकड़ा गया दुष्कर्मी
फुटेज से आरोपी की पहचान होते ही एक टीम गठित कर उसे रविवार को मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र के घास मंडी इलाके से दबोच लिया गया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि आरोपी लाइन नंबर 5 बनभूलपुरा निवासी मो.नदीम है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top