Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

नाम पटाखा और है हिस्ट्रीशीटर, काम ऐसे टुच्चे कि शरमा जाए चोर

– एमबीपीजी कालेज के पिछले गेट पर खड़ी परीक्षार्थी की स्कूटी से चोरी किया आईफोन

History-sheeter Patakha arrested, DDC : हल्द्वानी के इस बदमाश का नाम पटाखा है और हल्द्वानी कोतवाली का बड़ा हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि इसने ऐसा टुच्चा काम किया है, जिसे सुनकर छोटे-मोटे चोर भी शरमा जाएं। क्यों एक जमाने में हिस्ट्रीशीटर ऐसी टुच्चई नही करते थे। पुलिस ने इस हिस्ट्रीशीटर पटाखा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

27 जुलाई को परीक्षा देने गया था छात्र
नीलकंठ कालोनी रामपुर रोड निवासी गौरव बिष्ट ने पुलिस को बताया था कि वह एमबीपीजी कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। 27 जुलाई को उसका पेपर था। परीक्षा देने के लिए वह स्कूटी से आया और स्कूटी कालेज के पिछले गेट पर खड़ी कर दी थी। अंदर जाने से पहले उसने डिग्गी में अपना आईफोन, नगदी व दोस्त वेद प्रकाश का मोबाइल रख दिया।

नाम है हिमांशु पंत उर्फ पटाखा
जब परीक्षा देकर 11 बजे बाहर निकला तो उसकी स्कूटी की डिग्गी लाक थी, लेकिन उसके अंदर रखे दोनों मोबाइल व नगदी गायब थी। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने नैनीताल रोड से इडब्ल्यूएस कालोनी आवास विकास निवासी हिमांशु पंत उर्फ पटाखा को गिरफ्तार किया।

मास्टर चाबी से खोली थी डिग्गी
पटाखा के कब्जे से दो चोरी हुए मोबाइल बरामद हुए। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और मास्टर चाबी से डग्गी खोलकर चोरी की थी। उसके ऊपर एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट व मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में भोटियापड़ाव चौकी इंचार्ज देवेंद्र राणा, हेड कांस्टेबल संजीत सिंह राणा, कांस्टेबल प्रकाश बडाल, कुंदन सिंह थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top