Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

एक वोट से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुईं भाजपा की दीपा

-जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के परिणाम घोषित, 5 दिन तक चले सियासी हंगामे और ड्रामे के बाद मिली जीत, उपाध्यक्ष बनीं कांग्रेस की देवकी बिष्ट

Election of District Panchayat President, DDC : नैनीताल जिला पंचायत चुनाव को लेकर लंबे समय से जारी सियासी सरगर्मी के बीच आखिरकार निर्वाचन आयोग ने परिणाम जारी कर दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी दीपा दरमवाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। महज एक वोट से उन्होंने यह जीत दर्ज की। कुल 22 सदस्यों ने मतदान किया था, जिनमें से भाजपा प्रत्याशी को 11 और कांग्रेस प्रत्याशी को 10 वोट मिले। वहीं, एक वोट अमान्य घोषित कर दिया गया। इस तरह दीपा दरमवाल मात्र एक वोट से विजयी बनीं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में मिली यह जीत भाजपा के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, क्योंकि पिछले कई दिनों से इस चुनाव को लेकर लगातार विवाद, आरोप-प्रत्यारोप और तनाव की स्थिति बनी हुई थी। यहां तक कि मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया और अभी भी सुनवाई विचाराधीन है। इसके चलते परिणाम आने के बावजूद कानूनी स्थिति साफ होने का इंतजार है।

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने अपनी पकड़ बनाए रखी है। कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट उपाध्यक्ष चुनी गईं। इस परिणाम के बाद जिले की सियासत में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को आंशिक सफलता मिली है। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. डीसी जोशी ने भाजपा की विजय प्रत्याशी दीपा दरम्वाल को प्रमाण-पत्र दिया।

छावनी में तब्दील रहा कलेक्ट्रेट परिसर
नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव परिणाम घोषित होने से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। कलेक्ट्रेट और कोषागार परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिसकर्मी पैदल गश्त करते रहे। आसमान से निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। परिणाम घोषित होने से पहले प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रहे। सुरक्षा घेरे में मतदान केंद्र से लेकर परिसर के बाहर तक लगातार जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top