Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

परिवार आर-पार को तैयार, विरोध की पुलिस जिम्मेदार

– गौलापार में हुए नृशंस हत्याकांड की सीबीआई जांच पर अडिग परिवार, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Gaulapar brutal murder, DDC : नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित गौलापार में हुए 10 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या की जांच पर उठे सवालों के जवाब परिजनों को अभी तक नहीं मिले। पिछले 8 दिनों से बुद्ध पार्क में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ लगातार धरना-प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भी प्रदर्शन हुआ और प्रदर्शनकारी लोग परिवार के साथ एसडीएम कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने मामले की सीबीआई जांच के लिए डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

बुद्धपार्क में मृतक के परिवार के साथ धरने पर डटे जन एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का कहना है कि 10 वर्षीय किशोर को मार कर उसके टुकड़े कर दिए गए। टुकड़ों को हत्यारोपी ने अपने ही घर के पीछे दफना दिया। धड़ से अलग सिर का मुंडन किया गया, कटे हाथ को जलाया गया और दो अंगुलियों को भी हाथ से काट कर अलग कर दिया।

यह दुष्कर्म छिपाने के लिए की गई वारदात नहीं है, बल्कि किशोर की नरबलि चढ़ाई गई और इस अनुष्ठान में हत्यारोपी का पूरा परिवार शामिल है। जबकि पुलिस ने सिर्फ एक व्यक्ति को ही आरोपी बनाया। आरोप है कि पुलिस ने बड़े लोगों के प्रभाव में आकर जांच को गुमराह किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में सोमवार को वह परिवार के साथ एसडीएम कोर्ट पहुंचे और एसडीएम राहुल साह को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंप कर सीबीआई जांच की मांग दोहराई।

साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो फिर वह उग्र आंदोलन तक जाएंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। साथ ही यह भी कहाकि इस विरोध की जिम्मेदार पुलिस है। पुलिस ने अगर ठीक से जांच की होती तो यह नौबत नहीं आती। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में जन एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, दीक्षा, उर्मिला मौर्या, गंगा देवी, मीना, कमला, सुमित्रा, सरोज, मोरकली, सचिन, दीपक मौर्य, नानक चंद, हर्षित मौर्य, पीतम लाल मौर्य, सुरेश मौर्य आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top